मुंबई पुलिस ने 42 साल के फर्ज़ी वकील को कुलाबा से किया गिरफ्तार

Mumbai Police arrested 42 year old fake lawyer from Colaba

मुंबई पुलिस ने 42 साल के फर्ज़ी वकील को कुलाबा से किया गिरफ्तार

मुंबई मुंबई के कुलाबा पुलिस ने एक 42 साल के फर्ज़ी वकील को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शख़्स का नाम सलीम शेख़ उर्फ़ सलीम BEST उर्फ़ सलीम कुरेशि बताया जा रहा है. भायखला के रहने वाले 52 साल के एक्टिविस्ट अफज़ल हाजी खान ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली कि सलीम नाम का शख़्स किसी एडवोकेट के नाम का इस्तेमाल कर फर्ज़ी लेटर हेड तैयार कर लोगों की शिकायत करता है और उनसे वसूली करता है.

जिसके बाद अफज़ल ने इस बात की जानकारी BEST विभाग को दी और इसके कारनामों का खुलासा किया. इसके बाद फिर BEST ने साल 2018 में जांच शुरू की और कोर्ट से पता लगाया कि क्या इस नाम का कोई वकील उनके रिकोर्ड पर है और जवाब ना में आया.

Read More धारावी पुनर्विकास परियोजना: 2028 तक बनकर तैयार हो जाएंगे पहले 10,000 घर, निवासियों को मिलेगी बड़ी राहत

फिर जाकर 2022 में BEST ने उसके फ़र्ज़ीवाड़े की शिकायत क़ुलाबा पुलिस को की जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ़्तार किया. BEST के सीनियर विजिलेंस अधिकारी दत्तात्रेय माने ने पुलिस को बताया कि एडवोकेट मानसांघानी एंड संस नाम का बनावट लेटरहेड तैयार कर उसका इस्तेमाल कर BEST से महत्वपूर्ण जानकारी इकट्ठा कर उसका इस्तेमाल खुद के फायदे के लिए करता था.

Read More मुंबई लोकल ट्रेन सुरक्षा: पुलिस गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी नेटवर्क का विस्तार करने की योजना

शिंदे की शिकायत पर कुलाबा पूलिस ने IPC की धारा 420, 465, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया और सलीम को गिरफ़्तार किया गया. अफज़ल ने आगे बताया की सलीम पर इसके पहले भी कई मामले दर्ज है जहां पर वो लोगों के BEST के मीटर से छेड़छाड़ करता था और फिर उनकी शिकायत कर परेशान करता था.

Read More मुंबई: प्रदर्शन पड़ा भारी, 8 हजार शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटेगा शिक्षा विभाग

 

Read More मुंबई: लोकल ट्रेन में फिर खूनी झड़प, सीट को लेकर यात्रियों में झगड़ा; तीन घायल

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News