लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से मुंबई की सड़कें हुई खराब...BMC ने अब तक 12 हजार से ज्यादा भरे गड्ढे

Mumbai's roads deteriorated due to continuous torrential rains... BMC has filled more than 12 thousand potholes so far

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से मुंबई की सड़कें हुई खराब...BMC ने अब तक 12 हजार से ज्यादा भरे गड्ढे

मुंबई : मुंबई में पिछले कई दिनों से भार बारिश का दौर जारी है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जलभराव के साथ-साथ सड़कों पर गड्ढ़ों का भी पर्दाफाश कर दिया है. वहीं अब बीएमसी ने गड्ढों को भरना शुरू कर दिया है. आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष बीएमसी ने 1 हजार 258 मीट्रिक टन कोल्ड मिक्स का इस्तेमाल करके तकरीबन 12 हजार 200 गड्ढ़ों को भरा है.

गौरतलब है कि रविवार को  नागरिक सड़क विभाग के एडिशनल म्यूनिसिपल कमिश्नर पी वेलरासु ने सिविक ऑफिसर्स के साथ शहर के विभिन्न हिस्सों जैसे अंधेरी, जुहू, मलाड, कांदिवली और बोरवली में गड्ढे भरने के कार्य की स्थिति का जायजा लिया था.

Read More मुंबई: मराठी साइनबोर्ड न लगाने वाले 1,124 दुकानदारों पर BMC का एक्शन, कार्रवाई का अभियान हुआ तेज

बता दें कि बीएमसी पेवर ब्लॉकों का इस्तेमाल करके अस्थायी रूप से गड्ढों को ठीक करने के लिए एक इंजीनियरिंग मैथड अपनाने की कोशिश कर रही है. ऐसा इसलिए है क्योंकि भारी बारिश के दिनों में, मुंबई की सड़कों पर गड्ढों को ठीक करने के लिए तैयार किया गया कोल्ड मिक्स ज्यादा टिकता नहीं है. बीएमसी की योजना सड़कों को कंक्रीट की बनाने की है.

Read More मुंबई: ‘मानसून की पूरी तैयारी’ का दावा करने वाली मेयर के सामने ही खुले गड्ढे में गिरा बीएमसी कर्मचारी

गड्ढों के लिए इंजीनियरिंग सॉल्यूशन देने के निर्देश

Read More मुंबई लोकल ट्रेन सुरक्षा: पुलिस गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी नेटवर्क का विस्तार करने की योजना

जानकारी के मुताबिक वेलरासु ने उप नगर आयुक्त उल्हास महाले, इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रभारी को मानसून के दौरान गड्ढों के लिए इंजीनियरिंग समाधान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.एक नागरिक अधिकारी ने कहा कि पेवर ब्लॉक केवल एक स्टॉपगैप व्यवस्था है और बीएमसी द्वारा सूखे के दौरान गड्ढे भरने का काम करने के बाद हटा दिया जाता है.

Read More मुंबई में खेलते-खेलते लिफ्ट शाफ्ट में गिरा 12 साल का मासूम, दर्दनाक हादसे में गई जान

अधिकारी ने कहा, "जनता को अस्थायी राहत देने के लिए पेवर ब्लॉक लगाए गए हैं ताकि गड्ढे भरने तक कोई अप्रिय घटना न हो." इधर नेताओं ने शहर की सड़कों पर गड्ढों की समस्या को दूर करने में अधिकारियों द्वारा देरी का आरोप लगाया है.