राकांपा नेता अजीत पवार को झटका, 941 करोड़ के विकास कार्य स्थगित...

Shock to NCP leader Ajit Pawar, development work worth Rs 941 crore postponed

राकांपा नेता अजीत पवार को झटका, 941 करोड़ के विकास कार्य स्थगित...

मुंबई : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार को करारा झटका देते हुए पुणे शहरी विकास विभाग के 941 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्थगित कर दिया है। इसमें बारामती नगर परिषद के कांग्रेस तथा राकांपा नेताओं की ओर से सुझाए गए विकास कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने शिवसेना विधायकों के सुझाए गए कार्यों को स्थगित नहीं किया है। इससे भविष्य में विवाद उभरने के आसार जताए जा रहे हैं।

राज्य में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछली सरकार के कई कार्यों को स्थगित किया है। कांजुर मार्ग में बनने वाले मेट्रो कारशेड का काम फिर से गोरेगांव स्थित आरे कालोनी में किए जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही पिछली सरकार ने बुलेट ट्रेन का काम रोक कर रखा था, जिसे नई सरकार ने मंजूरी दे दी है। इससे पहले मुख्यमंत्री शिंदे ने पूर्व मंत्री छगन भुजबल तथा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के विकास कार्य रोक दिए थे। आज मुख्यमंत्री ने पुणे शहरी विकास विभाग के 941 करोड़ स्वीकृत कार्यों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है।

Read More ​'ऑपरेशन टाइगर': दिल्ली में शिंदे से मिले उद्धव गुट के 6 सांसद! फूट के डर से अरविंद सावंत ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र

उल्लेखनीय है कि शिवसेना से नाराज होकर एकनाथ शिंदे के साथ गए कई विधायकों ने शिकायत की थी कि अजीत पवार महाविकास अघाड़ी सरकार के दौरान फंड नहीं दे रहे थे। इसलिए मुख्यमंत्री के निर्णय पर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। अभी तक इस निर्णय पर राकांपा और अजीत पवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Read More  मुंबई : पत्रकारों को धमकी देने पर बिफरे संजय राउत, की कार्रवाई की मांग

 

Read More महाराष्ट्र सरकार ने ब्लड बैंकों के ऑडिट का फैसला लिया

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त
1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद AAP का E20 फ्यूल पर ध्यान: 1 अगस्त को राष्ट्रीय टाउनहॉल का ऐलान
बॉम्बे हाई कोर्ट की नितिन गडकरी को इजाजत: डीपफेक और E20 फ्यूल पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल व एक्स पर केस कर सकेंगे
मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली