NSE की पूर्व सीईओ और मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर पर FIR, अवैध फोन-टेपिंग केस में CBI की कार्रवाई

NSE की पूर्व सीईओ और मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर पर FIR, अवैध फोन-टेपिंग केस में CBI की कार्रवाई

Rokthok Lekhani

Read More ठाणे : डीएम सीधे वोटरों के द्वार, मतदाता पुनर्निरीक्षण अभियान को मिली गति

मुंबई: सीबीआई ने शेयर मार्केट के कर्मियों की अवैध रूप से फोन टैपिंग के मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडेय और एनएसई की पूर्व एमडी व सीईओ चित्रा रामकृष्ण के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने यह कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्रालय से शिकायत मिलने के बाद की है.

Read More मुंबई : बारिश से मुंबई के कुर्ला-अंधेरी रोड पर जलभराव और गड्ढों की समस्या बढ़ी

पांडेय और रामकृष्ण के अलावा सीबीआई ने इस मामले में एनएसई के एक और पूर्व सीईओ व एमडी रवि नारायण को भी नामजद किया है. नारायण एनएसई को-लोकेशन स्कैम से जुड़े मामले में ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं. सीबीआई के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि पांडेय के खिलाफ दर्ज एफआईआर के सिलसिले में दिल्ली एनसीआर, मुंबई, पुणे, कोटा, लखनऊ, चंडीगढ़ और अन्य शहरों में 20 स्थानों पर छापेमारी हो रही है.

Read More मुंबई: लोकभवन में ड्यूटी पर तैनात SRPF कांस्टेबल ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

सीबीआई के मुताबिक एनएसई की सिक्योरिटी ऑडिट करने वालों में एक कंपनी आईसेक सिक्योरिटीज भी थी जिसने 2009-17 के बीच अवैध रूप से एनएसई कर्मियों के फोन टेप किए. कंपनी ने ऐसे समय में ऑडिट किया था, जब को-लोकेशन घोटाला हुआ था. को-लोकेशन मामले की जांच सेबी ने वर्ष 2015 में शुरू की थी जब एक व्हिसल ब्लोअर ने आरोप लगाया था कि कुछ ब्रोकर को को-लोकेशन सुविधा, अर्ली लॉग इन और डार्क फाइबर के जरिए एक्सेस प्रॉयोरिटी मिल रही जिससे किसी ट्रेडर को एक्सचेंज के डेटा फीड तक तेजी से पहुंचने में मदद मिल रही है.

Read More मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, भारी बारिश के चलते विहार और तुलसी झील लबालब, BMC ने दिया अपडेट

पांडेय ने मार्च 2001 में iSec Securities खड़ी की थी और मई 2006 में उन्होंने इसके निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद कंपनी का प्रभार उनके बेटे और मां ने ले लिया था. माना जाता है कि आईआईटी-कानपुर और हार्वर्ड विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने वाले पांडेय ने सर्विस से इस्तीफे के बाद इसे शुरू किया था. हाालंकि उनका इस्तीफा राज्य सरकार ने स्वीकार नहीं किया था और उन्होंने दोबारा सर्विस ज्वाइन कर लिया लेकिन उन्हें तत्काल कहीं तैनात नहीं किया गया था. बाद में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सरकार के दौरान उन्हें मुंबई का पुलिस कमिश्नर बनाया गया.


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा 1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद AAP का E20 फ्यूल पर ध्यान: 1 अगस्त को राष्ट्रीय टाउनहॉल का ऐलान
बॉम्बे हाई कोर्ट की नितिन गडकरी को इजाजत: डीपफेक और E20 फ्यूल पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल व एक्स पर केस कर सकेंगे
मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली
मुंबई : 7 साल तक टीबी और अस्थमा का इलाज करते रहे मुंबई के डॉक्टर, 10 वर्षीय बच्ची के फेफड़े में फंसा मिला पेन का ढक्कन