ठाणे के मुंब्रा में छप रही थी करंसी, एक नाबालिग व मुख्य आरोपी गिरफ्तार…

ठाणे के मुंब्रा में छप रही थी करंसी, एक नाबालिग व मुख्य आरोपी गिरफ्तार…

Rokthok Lekhani

ठाणे : नोटबंदी के बाद १००, २००, ५०० तथा २,००० के नए नोट बाजार में आ गए हैं। इसके साथ ही इन नए नोट छापने का नया तरीका भी चोरों ने अपना लिया है। ठाणे क्राइम ब्रांच ने एक नकली नोट छापने के धंधे का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को हिरासत में लिया है, वहीं एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के अस्पताल में भर्ती होने पर अमित ठाकरे का तीखा हमला

पुलिस ने नकली नोट बनाने में प्रयोग होने वाले कागज और लैपटॉप समेत १०० रुपए के करीब ३५० नकली नोट जप्त किया है। बता दें कि क्राइम ब्रांच यूनिट को सूचना मिली थी कि मुंब्रा के वाई जंक्शन इलाके में एक व्यक्ति नकली नोट देकर असली नोट लेने आएगा। सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने जाल बिछाकर एक संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पुलिस को उसके बैग में १०० रुपए के ३५० नकली नोट मिले।

Read More 'ऑपरेशन हार्ड बॉल': FBI की 4 लाख डॉलर की उगाही के आरोपों में पंजाब पुलिस इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा गिरफ्तार

इन सभी नोटों में एक ही नंबर था। पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि १७ साल का एक साथी घर पर बैठकर नकली नोट बना रहा है। पुलिस १७ वर्षीय साथीदार के घर गई और घर की तलाशी ली। पुलिस को देखते ही आरोपी ने ५०० रुपए आकार के १५ पेज, २०० रुपए के नौ पेज और १०० रुपए के १६० पेज को पानी में फेंककर सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया।

Read More मुंबई : खुद को भगवान शिव का अवतार बतानेवाला अशोक खरात निकला बड़ा खिलाड़ी, ईडी की दायर की चार्जशीट, जानिए क्या

Read More मुंबई : 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी


Tags:

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News