पुणे से मुंबई महामार्ग स्थित बोरघाट धोखादायक, जनवरी से मई २०२२ के दौरान २८ हादसे…

पुणे से मुंबई महामार्ग स्थित बोरघाट धोखादायक, जनवरी से मई २०२२ के दौरान २८ हादसे…

Read More मुंबई : पायधुनी कांड पर वारिस पठान बोले- दरिंदे को फांसी दो, फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई

Rokthok Lekhani

Read More OBC आरक्षण को लेकर लक्ष्मण हाके का हमला, रोहित पवार और सरकार दोनों पर उठाए सवाल

मुंबई : पुणे से मुंबई महामार्ग स्थित बोरघाट घातक साबित हो रहा है। यहां लगातार वाहन चालकों के साथ घात हो रहा है। यह घात किमी नंबर ३६/४५ पर हो रहा है जो कि बहुत ही धोखादायक बताया जाता है। महामार्ग पुलिस से मिले आंकड़ों को देखें तो विगत पांच महीने मेें २८ हादसे इस मार्ग पर हो चुके हैं। ये मार्ग ढलान पर होने के कारण वाहन चालकों का वाहन ओवर कंट्रोल हो जाता है, जिसे कंट्रोल करना भारी वाहन चालकों के लिए मुश्किल हो जाता है। महामार्ग पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक किमी नंबर ३६/४५ के पास मुंबई की दिशा में ढलान है जहां सबसे अधिक हादसे होते हैं।

Read More ऐरोली–कलवा रेल कॉरिडोर का 45% काम पूरा, 436 परिवारों के पुनर्वास में अटका प्रोजेक्ट

इस मार्ग पर सड़कों की रचना सही न होने से हादसे हो रहे हैं ऐसा वाहन चालकों का कहना है। धोकादायक ढलान होने के कारण वाहन चालकों का नियंत्रण वाहनों पर नहीं रहता है। इसलिए यहां पर सबसे अधिक हादसे होते हैं। ढलान पर ब्रेक काम न करने के मामले भी बढ़ रहे हैं। जनवरी से मई २०२२ के दौरान किमी नंबर ३६/४५ के हिस्से में कुल २८ हादसे हुए हैं। इन हादसों में ७ हादसे बहुत ही भीषण रहे हैं जिनमें १० लोगों की मौत हुई है जबकि १० लोग गंभीर रूप से घायल हर हैं। वहीं पांच अन्य हादसों में ८ लोगों की मौत हुई है। जबकि अन्य एक हादसे में एक व्यक्ति जख्मी हुआ है। महामार्ग पुलिस के अनुसार १५ हादसे ऐसे हुए हैं जिनमें किसी भी राहत की जीव हानि नहीं हुई है।

Read More पुणे : नसरापुर कांड में आरोपी को मृत्युदंड, अदालत का सख्त रुख


Tags: