ठाणे जिले में ढोंगी बाबा के गैंग ने लगाई बिल्डर को 56 लाख की चपत…

ठाणे जिले में ढोंगी बाबा के गैंग ने लगाई बिल्डर को 56 लाख की चपत…

Rokthok Lekhani

Read More मिठी नदी सफाई घोटाला: अभिनेता डीनो मोरिया के घर समेत 15 जगहों पर ईडी की छापेमारी

ठाणे : जिले में ‘पैसों की बारिश’ करवाने की बात कहकर ठगों ने एक बिल्डर को 56 लाख की चपत लगा दी। यह मामला जिले के डोंबिवली का है, जहां पाखंडी बाबाओं के गैंग ने एक बिल्डर को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के नाम पर ठग लिया और फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक बिल्डर ने 56 लाख खर्च कर 50 करोड़ रुपये पाने के लालच में चार लोगों के गैंग को पूजा-पाठ के लिए बुलाया। इस दौरान उन्होंने बिल्डर को बहकाया और पूजा करने के नाम पर घर से 56 लाख रुपये लेकर रफू चक्कर हो गए।

Read More ​'सामना' में शिवसेना (UBT) का बीजेपी पर प्रहार: "खतरे में है लोकतंत्र, दिख रहे हैं सत्तावादी बदलाव के संकेत"

पुलिस के अनुसार, ठाकुर्ली में रहने वाले 51 वर्षीय सुरेंद्र पांडुरंग पाटिल पेशे से बिल्डर है। उन्होंने पाखंडियों की बातों पर विश्वास कर अपनी जमा पूंजी गंवा दी। पिछले महीने पाटिल से महेश नाम के एक ठग ने संपर्क किया था और काला जादू से पैसे कई गुना बढ़ाने का झांसा दिया। ठग के बहकावे में आकर पाटिल भी इसके लिए तैयार हो गए। जिसके बाद महेश ने पाटिल को ठाणे के वागले एस्टेट में रहने वाले अशोक शंकर गायकवाड़ से मिलवाया। जिसके बाद अशोक नियमित रूप से बिल्डर पाटिल के कार्यालय में आने जाने लगा।

Read More मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया विरार-अलीबाग कॉरिडोर का निरीक्षण

अशोक ने कसारा में रहने वाले अपने परिचित रमेश मोकले के मालामाल होने का दावा कर गणेश नाम के आरोपी की मदद की पेशकश की। फिर पाखंडी गणेश ने बताया कि अगर बिल्डर सुरेंद्र पाटिल 56 लाख रुपये खर्च करते है तो उसके बदले धार्मिक अनुष्ठान से 50 करोड़ रुपये हासिल करेंगे। जिसके बाद पाटिल ने इस गैंग की बातों पर विश्वास कर लिया। गणेश ने पूजा सामग्री की सूची पाटिल को दी। और शनिवार की सुबह यह पैसों का काला खेल दफ्तर में शुरू हुआ।

Read More पुणे : नसरापुर कांड में आरोपी को मृत्युदंड, अदालत का सख्त रुख

इस दौरान अन्य ठग भी वहां मौजूद थे। पाटिल से ठगों ने 56 लाख रुपये कहां रखे गए है, इसकी जानकारी पहले ही ले ली। पूजा सुबह साढ़े छह बजे के करीब शुरू हुई जो लगभग दो घंटे में समाप्त हुई। जिसके बाद पाखंडियों ने पाटिल को दूसरे कमरे में जाकर ध्यान करने और मंत्रोच्चार करने के लिए कहा। जैसे ही पाटिल वहां से हटे तो सभी गुपचुप तरीके से पाटिल की बेटी के बेडरूम में रखा 56 लाख रुपया ले लिया। इसके बाद यह कहकर मौके से भाग गए कि वें बिल्डिंग के नीचे जाकर पूजा अनुष्ठान और परिक्रमा करेंगे।

बहुत देर हो जाने पर भी जब ठग नहीं लौटे तो पाटिल को शक हुआ और घर आकर देखा तो 56 लाख रुपए गायब थे। जिसके बाद इस मामले की शिकायत मनपाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई। पुलिस ने अंधविश्वास विरोधी कानून व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता
मकोका (MCOCA) मामले में 3 साल से फरार हथियार सप्लायर गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता
मुंबई में कालाचौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गश्त के दौरान वांटेड आरोपी पिस्टल और 6 कारतूसों के साथ गिरफ्तार
हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी धोखाधड़ी और जालसाजी मामला: मुंबई कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर रिजवी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
नीट (NEET) विरोध प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक का निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: आरबीआई लाइसेंस रद्द होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद (Winding Up) करने का निर्देश