वसई : खेल-खेल में हुए विवाद में ईंट और डंडों से मारकर हत्या…

वसई : खेल-खेल में हुए विवाद में ईंट और डंडों से मारकर हत्या…

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई में बरसात का अलर्ट, एक घंटे की बारिश में ही भिवंडी का हुआ बुरा हाल, डूबे सड़क-बाजार और मोहल्ले

मुंबई : दोस्तों के साथ मोबाइल में लूडोे गेम खेलना एक युवक के लिए काल बन गया। खेल-खेल में हुए विवाद में युवक की जान चली गई। मोबाइल टूटने से नाराज आरोपी ने ईंट और डंडों से मारकर उसकी हत्या कर दी। वालिव पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो नाबालिग हैं। वालिव पुलिस स्टेशन के क्राइम पीआई राहुल कुमार पाटील ने बताया कि मृतक संदीप (२४) वसई-पूर्व शिलोत्तर क्षेत्र का निवासी था। संदीप अपने छोटे भाई आदित्य और पत्नी के साथ रहता था।

Read More ठाणे : डीएम सीधे वोटरों के द्वार, मतदाता पुनर्निरीक्षण अभियान को मिली गति

क्षेत्र में रहनेवाले आरोपी आदित्य के मित्र थे। रविवार दोपहर ढाई बजे आरोपी आदित्य के घर लूडो खेलने आए थे। लूडो खेलने दौरान आदित्य का आरोपियों से विवाद हो गया। मृतक के छोटे भाई ने आरोपी को जमीन पर पटक दिया। इस दौरान आरोपी का मोबाइल टूट गया। इसके बाद आरोपी ने आदित्य से बदला लेने के लिए अन्य दोस्तों को बुलाया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। भाई को पिटता देख संदीप बीच-बचाव करने लगा, जिससे नाराज आरोपियों ने संदीप की ईंट और डंडा मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।

Read More मुंबई: लोकभवन में ड्यूटी पर तैनात SRPF कांस्टेबल ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

संदीप की पत्नी पूनम ने हत्या की जानकारी वालिव पुलिस स्टेशन को दी। हत्यारे वारदात को अंजाम देने में बाद शहर छोड़कर भागने की फिराक में थे लेकिन वालिव पुलिस की डिटेक्शन ब्रांच की टीम ने आरोपियों को मुखबिर सूचना और लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को ३० जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता
मकोका (MCOCA) मामले में 3 साल से फरार हथियार सप्लायर गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता
मुंबई में कालाचौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गश्त के दौरान वांटेड आरोपी पिस्टल और 6 कारतूसों के साथ गिरफ्तार
हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी धोखाधड़ी और जालसाजी मामला: मुंबई कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर रिजवी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
नीट (NEET) विरोध प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक का निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: आरबीआई लाइसेंस रद्द होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद (Winding Up) करने का निर्देश