दाऊद इब्राहिम का करीबी दुष्कर्म और ठगी मामले में मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार …

दाऊद इब्राहिम का करीबी दुष्कर्म और ठगी मामले में मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार …

trong>Rokthok Lekhani

Read More ठाणे की AC इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस एक महीने बाद भी शुरू नहीं, चार्जिंग स्टेशन न होने से खड़ी-खड़ी हो रही खराब

मुंबई : दाऊद इब्राहिम का करीबी बताने वाले आरोपी को एमएचबी पुलिस ने दुष्कर्म और लाखों रुपए की ठगी के आरोप में मॉरीशस से आनेवाले को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे बोरीवली कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे ५ जुलाई तक पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत में कहा था कि आरोपी ने पीड़िता से ८८ लाख रुपए की ठगी की थी, जब पीड़िता अपना पैसा मांगने गई थी, तब उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था।

Read More मुंबई: घाटकोपर और दादर के बाद गिरगांव पहुंचा ‘व्हाइट स्ट्राइप’ विवाद, MNS नेताओं और स्थानीय लोगों का विरोध

इतना ही नहीं पीड़िता का अभद्र वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के अलावा शिकायतकर्ता और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। इसके बाद पीड़िता ने अपनी और परिवार की पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इसके बाद आरोपी विदेश फरार हो गया था लेकिन जैसे ही वह छिपकर मुंबई लौट रहा था, एमएचबी पुलिस ने एयरपोर्ट पर उसे गिरफ्तार कर लिया। एमएचबी पुलिस अब जांच कर रही है कि आरोपी का संबंध दाऊद इब्राहिम से वैâसे हैं? इसने दाऊद के नाम पर कितने लोगों से ठगी की है?

Read More देरी के बाद आखिरकार खुला विक्रोली फुट ओवर ब्रिज (FOB), यात्रियों को मिली बड़ी राहत

Read More मुंबई: अक्सा बीच पर 17 वर्षीय किशोर के डूबने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी


Tags: