महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में BJP ने फिर दिया सत्तारूढ़ गठबंधन को झटका… MLC चुनाव में झटकी 10 में से 5 सीटें…

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में BJP ने फिर दिया सत्तारूढ़ गठबंधन को झटका… MLC चुनाव में झटकी 10 में से 5 सीटें…

Rokthok Lekhani

Read More पुणे में कर्फ्यू की अफवाहों पर पुलिस कमिश्नर का बयान, Amitesh Kumar बोले — “शहर में स्थिति पूरी तरह सामान्य”

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में हुए विधान परिषद के चुनाव का रिजल्ट आ चुका है. राज्यसभा चुनाव की तरह बीजेपी ने MLC चुनाव में भी सत्तारूढ़ पार्टी को जबरदस्त झटका दिया है. बीजेपी ने चुनाव में MLC की 10 में से 5 सीटें जीत लीं, जबकि 5 सीटें सत्तारूढ़ गठबंधन जीत सका. चुनाव के नतीजे आने के बाद जहां बीजेपी खेमे में खुशी की लहर है, वहीं सत्तारूढ़ गठबंधन सोच में डूबा है.

Read More मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर साइनबोर्ड तोड़फोड़ का मामला, भाषा विवाद ने पकड़ा तूल

रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में बीजेपी के श्रीकांत भारतीय, प्रसाद लाड, प्रवीन दारेकर, उमा खापरे और राम शिंदे चुनाव जीत गए हैं. वहीं शिवसेना से सचिन अहीर और आमश्या पाड़वी भी इलेक्शन जीतने में कामयाब रहे. शरद पवार की पार्टी NCP से एकनाथ खडसे और रामराजे निम्बालकर चुनाव जीतने में सफल रहे. मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष भाई जगताप भी MLC बन गए. जबकि कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवार चंद्रकांत हंदोरे चुनाव हार गए.

Read More मुंबई: सूचना के अधिकार नियमों पर रोक का स्वागत, अन्ना हजारे ने अनशन टाला लेकिन वापसी की मांग जारी

इन चुनाव में कुल हरेक सीट जीतने के लिए असेंबली में कुल 26 विधायकों की जरूरत थी. इस हिसाब से बीजेपी, शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की असेंबली में सदस्यता को देखते हुए बीजेपी के 4 और महाविकास अघाड़ी गठबंधन के 6 उम्मीदवार जीतने तय थे. लेकिन बीजेपी ने ऐन मौके पर 4 की बजाय 5 उम्मीदवार उतारकर गठबंधन का खेल बिगाड़ दिया. इसके चलते चुनाव में छोटी पार्टियों के 29 विधायकों की भूमिका अहम हो गई, जिसे साथ में लेकर बीजेपी ने गेम पलट दिया और अपने 5वें उम्मीदवार को भी जिता दिया.

Read More खोपोली के ज़ेनिथ वॉटरफॉल में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, मुंबई के करीब 80 पर्यटक फंसे


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News