गृह मंत्री वलसे पाटिल, मुंबई पुलिस आयुक्त पांडे, अभिनेता अक्षय कुमार ने ‘संडे स्ट्रीट’ में भाग लिया

गृह मंत्री वलसे पाटिल, मुंबई पुलिस आयुक्त पांडे, अभिनेता अक्षय कुमार ने ‘संडे स्ट्रीट’ में भाग लिया

मुंबई: महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल, मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय पांडे और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार समेत कई लोगों ने रविवार को शहर पुलिस की ‘संडे स्ट्रीट’ पहल में हिस्सा लिया। पुलिस ने नागरिकों को घर से निकलकर स्वास्थ्यवर्धक एवं मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से यह पहल शुरू की है।

पाटिल और अक्षय कुमार को आज दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव क्षेत्र में साइकिल चलाते हुए देखा गया। इस पहल के तहत हर सप्ताहांत कुछ घंटों के लिए कुछ मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिए जाते हैं।

Read More एमआईडीसी पुलिस ने सुलझाया 60 लाख की ज्वेलरी चोरी का फर्जी मामला, कर्मचारी गिरफ्तार

शहर के वरिष्ठ पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों ने भी सुबह सात बजे से 10 बजे तक तीन घंटे चलने वाले इस कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने योगाभ्यास किया, साइकिल चलाई और दौड़ लगाई तथा अन्य सांस्कृतिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया।

Read More मुंबई में बेस्ट बस हड़ताल का दूसरा दिन: कर्मचारियों की सामूहिक छुट्टी से परिवहन ठप, ऑटो-टैक्सी चालकों की चांदी

पांडे के शहर के शीर्ष पुलिस पद का कार्यभार संभालने के बाद शुरू की गई पहल ‘संडे स्ट्रीट’ के दौरान मुंबई के कुछ पुलिसकर्मियों को नाचते और बांसुरी बजाते देखा गया।

Read More मुंबई: लोकभवन में ड्यूटी पर तैनात SRPF कांस्टेबल ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News