जानवरो को काटकर उसकी मलाई खाने की तैयारी, मनपा प्रशासन में एक और घोटाले का भाजपा ने किया भंडाफोड़

जानवरो को काटकर उसकी मलाई खाने की तैयारी, मनपा प्रशासन में एक और घोटाले का भाजपा ने किया भंडाफोड़

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई: हनुमान जयंती समारोह के दौरान 40 हैलोजन लाइट चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई : मनपा प्रशासन किस तरह भ्रष्टाचार में डूबी है उसका एक जीता जागता यह भी प्रमाण है। देवनार कत्ल खाने को आधुनिक कत्ल खाना नाने के नाम पर हजारों करोड़ का भ्रटाचार किया ही जाना था वही बड़ी मात्रा में जानवरो को कत्ल कर विदेश भेजने की तैयारी की जा रही थी।

Read More मुंबई में गहराया जल संकट: BMC ने स्विमिंग पूल और कंस्ट्रक्शन साइट्स का पानी रोका, कमर्शियल इस्तेमाल में 20% कटौती

मनपा द्वारा देवनार कत्ल खाने को अत्याधुनिक कत्ल खाना बनाने की आड़ में पहले से ही तय ठेकेदार को ठेका देने के लिए सभी तरह के नियमो को ताक पर रखकर ठेका देने की तैयारी मनपा द्वारा की जा रही है जिस पर रोक लगाने की मांग भाजपा विधायक मिहिर कोटेचा ने की उन्होंने मनपा प्रशासन को चेताया की समय रहते टेंडर नही रद्द किया गया तो मनपा के खिलाफ एंटी करप्शन , लोकायुक्त और सीसी आई के पास शिकायत करने की बात शनिवार को प्रेस वार्तालाप में कही।

Read More मुंबई में बेस्ट बस हड़ताल का दूसरा दिन: कर्मचारियों की सामूहिक छुट्टी से परिवहन ठप, ऑटो-टैक्सी चालकों की चांदी

बता दे की मनपा ने देवनार कत्ल खाने का आधुनिकीकरण करने का निर्णय लिया है। देवनार कत्ल खाने का आधुनिकीकरण का ठेका एक विशेष कंपनी को ही मिले इसके लिए टेंडर नियमो में भारी फेरबदल किया गया। देवनार कत्ल खाने में अभी रोजाना मुश्किल से 200 जानवरो जिसमे बकरा भैंस सुअर और मेड़ा आदि का कत्ल किया जाता है जबकि रोजाना 600 के करीब जानवरो को बाहर ले जाकर काटा जाता है। मनपा ने नियम अनुसार ठेका उसी कंपनी को मिलेगा जिसके पास रोजाना 25 हजार जानवरो जिसमे बकरा सुअर मेंडा और भैंस को मिलाकर काटने का अनुभव है ।

Read More माहिम के लूनवाड़ा मेंशन के निवासी चिंतित: खतरनाक पेड़ों को काटने की BMC से तत्काल मांग

भाजपा विधायक कोटेचा ने कहा की इस तरह की हिंदुस्तान में कोई कंपनी नही जिसे इतनी बड़ी संख्या में जानवर को काटने का अनुभव हो।हिंदुस्तान की दो सबसे बड़ी कंपनियां अलाना सस और लुल्लू ग्रुप के पास भी इतना बड़ा जानवरो को काटने का अनुभव नहीं है।400 करोड़ का दिए जाने वाले ठेके में अहमदनगर की एक कंपनी हिस्सा ले रही थी जिसे पहले ही पता चल गया की उसे ठेका मिलेगा उस कंपनी ने विदेश की एक कंपनी से अनुबंध कर लिया जिसके पास इतनी बड़ी मात्रा में जानवरो को काटने का अनुभव था और 2020 में ही कोरिया से 160 करोड़ की मशीन लाने का भी अनुबंध कर लिया ।

भाजपा नेता ने मनपा में किस तरह ठेकेदार मनपा अधिकारियों और नेताओं की मिलीभगत से ठेका दिया जाता उसकी पोल खोल कर दी। भाजपा विधायक ने मनपा से सवाल पूछा की इतनी बड़ी मात्रा में जानवरो को कत्ल करने की जरूरत क्यों पड़ गई। उन्होंने आरोप लगाया की 400 करोड़ के ठेके में शिवसेना के एक नेता के पास ठेका दिलाने की आड़ में 160 करोड़ पहले ही दे दिया जा चुका है।कोटेचा ने देवनार कत्ल खाने की निविदा प्रक्रिया को रद्द करने की मांग रखते हुए कहा की मनपा ने मनमानी की और ठेका देने का काम किया तो मनपा के खिलाफ लोकायुक्त से लेकर अन्य संस्थाओं के पास भ्रष्टाचार की शिकायत करेंगे।

मुंबई मनपा एशिया की सबसे भ्रष्ट महानगर पालिका- मिलिंद देवरा
कांग्रेस के पूर्व सांसद और मंत्री रहे मिलिंद देवरा ने भी अभी दो दिन पूर्व मुंबई मनपा को एशिया की सबसे भ्रष्ट मनपा होने का तमगा दे चुके है।राज्य की महाविकास आघाड़ी में कांग्रेस शामिल होने के बावजूद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे जो कि राज्य के मुख्यमंत्री है उनकी ही मुंबई मनपा में पिछले 30 साल से सत्ता है उसे एशिया की सबसे भ्रष्ट मनपा बता रहे है।मिलिंद देवरा पिछले दिनों एक ट्वीट के द्वारा मुंबई मनपा के काम काज पर यह आरोप लगाया था।

मनपा में चल रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में जुटी भाजपा अब तक मनपा के 1500 करोड़ के ठेके को रद्द करा चुकी है।भाजपा स्थाई समिति सदस्य रहे विनोद मिश्रा के आरोपों से मनपा ने रानीबाग चिड़िया घर विकास कार्य सड़को पर खोदे जाने वाले ट्रेंच और टनल लॉन्ड्री बनाने जैसे प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी गई।जिसके माध्यम से मुंबई की जनता के पैसों पर 15 00 करोड़ का भ्रष्टाचार किया जाना था।


Tags: