ईडी जांच को लेकर राजभवन के सामने कांग्रेस का विशाल मोर्चा

ईडी जांच को लेकर राजभवन के सामने कांग्रेस का विशाल मोर्चा

Rokthok Lekhani

Read More ₹70 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में ‘गॉडमैन’ अशोक खरात की गिरफ्तारी को कोर्ट की मंजूरी

मुंबई, केंद्र की भाजपा सरकार कांग्रेस नेतृत्व को सरकारी एजेंसियों के माध्यम से डराने-धमकाने की कोशिश कर रही है लेकिन हम इस तरह के दबाव से दबने वाले या आतंक के सामने झुकने वाले नहीं हैं। यह दावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश की जनता के मुद्दों को उठाकर लगातार मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की है। इस वजह से राहुल गांधी देश की आवाज बन गए हैं लेकिन भाजपा सरकार को यह रास नहीं आ रहा है।

Read More राज्यसभा के लिए छगन भुजबल का नाम चर्चा में, समीर भुजबल को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की अटकलें तेज

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक राजनीतिक साजिश के तहत राहुल गांधी को फंसाने की कोशिश कर रही है लेकिन कांग्रेस इस तरह के बदले की कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं करेगी और केंद्र सरकार के खिलाफ हमारा संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। केंद्र सरकार के इशारे पर राहुल गांधी के खिलाफ शुरू ईडी जांच को लेकर कल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के नेतृत्व में राजभवन के सामने विशाल मोर्चा निकाला गया।

Read More मुंबई: ‘दल बदलने वालों को देना चाहिए इस्तीफा’, ऑपरेशन टाइगर पर बोले अबू आसिम आज़मी

इस मोर्चे में कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात, लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण, ऊर्जा मंत्री नितिन राऊत, मत्स्य पालन मंत्री असलम शेख, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री यशोमती ठाकुर, स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़, चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख, कृषि राज्य मंत्री विश्वजीत कदम, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप आदि नेताओं सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Read More मुंबई: वोटर लिस्ट रिविजन में लापरवाही का आरोप, भिवंडी के बीएलओ पर हो सकती है आपराधिक कार्रवाई


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News