शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे मुंबई से आ रहे हैं अयोध्या, आज शाम रामलला के दरबार में लगाएंगे हाजिरी

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे मुंबई से आ रहे हैं अयोध्या, आज शाम रामलला के दरबार में लगाएंगे हाजिरी

Rokthok Lekhani

Read More कुर्ला और आसपास के इलाकों में जलापूर्ति बहाल, पाइपलाइन मरम्मत के बाद आज कम दबाव से आएगा पानी

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे व मंत्री आदित्य ठाकरे आज मुंबई से अयोध्या पहुंच रहे हैं. वे आज सुबह मुंबई के अपने घर से अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं. वहां से वे हवाई जहाज से लखनऊ पहुंचेंगे. उसके बाद वे सड़क मार्ग से अयोध्या रवाना हो जाएंगे. जानकारी के मुताबिक आज शाम आदित्य ठाकरे रामलला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे.

Read More मुंबई: लोकभवन में ड्यूटी पर तैनात SRPF कांस्टेबल ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

शिवसेना नेता व महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे तीसरी बार अयोध्या आ रहे हैं. बता दें कि, यह पहली बार है जब वे अकेले यहां पहुंच रहे हैं. इससे पहले आदित्य ठाकरे 24 नवंबर, 2018 और सात मार्च, 2020 को भी अयोध्या आ चुके हैं. दोनों बार वे अपने पिता और सीएम उद्धव ठाकरे के साथ अयोध्या आए थे.

Read More बीएमसी ने प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए समय सीमा तय की: विद्याविहार कनेक्टर, GMLR और मानखुर्द फ्लाईओवर पर तेजी से काम

Read More माहिम के लूनवाड़ा मेंशन के निवासी चिंतित: खतरनाक पेड़ों को काटने की BMC से तत्काल मांग


Tags: