शिवसेना नेता संजय राउत ने BJP पर निर्वाचन आयोग को नियंत्रण में लेने का लगाया आरोप…

शिवसेना नेता संजय राउत ने BJP पर निर्वाचन आयोग को नियंत्रण में लेने का लगाया आरोप…

Rokthok Lekhani

Read More महाराष्ट्र में बारिश की मार के बीच भूकंप के झटके, देर रात किन जगहों पर कांपी धरती, तीव्रता कितनी?

मुंबई : महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनावों की मतगणना करीब सात घंटे तक रोके जाने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा ने आयोग को अपने नियंत्रण में ले लिया है। राउत ने ट्वीट किया, भाजपा ने देश के लोकतंत्र, न्यायपालिका, केंद्रीय जांच तंत्र और निर्वाचन आयोग को अपने निंयत्रण में ले लिया है। महाराष्ट्र में, क्या तीन वोट पर निर्णय लेने में सात घंटे लगते हैं? यह चौंकाने वाला है। लोकतंत्र का ये ‘कॉमेडी शो कितना लंबा चलेगा?

Read More मुंबई :आदित्य ठाकरे ने SIR गणना के लिए मांगा 10 दिन का अतिरिक्त समय

नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर महाराष्ट्र में शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव की मतगणना में देरी हुई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इस आरोप के बाद मतगणना रोक दी गई कि सत्तारूढ़ महाविकास आघाड़ी (एमवीए) के तीन विधायकों-कैबिनेट मंत्रियों-जितेंद्र आव्हाड (राकांपा), यशोमती ठाकुर (कांग्रेस) और शिवसेना के विधायक सुहास कांडे ने मतदान से संबंधित आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया।

Read More मुंबई : रेल यात्रियों को झटका! मुंबई पुणे रूट की 12 ट्रेनें 24 जुलाई तक कैंसिल, कई ट्रेनों के रूट- टाइमिंग में बड़ा बदलाव, यहां देखें पूरी लिस्ट

भाजपा ने आरोप लगाया कि आव्हाड और ठाकुर ने केवल मतपत्र दिखाने के बजाय अपने मतपत्र अपनी पार्टी के एजेंट को सौंप दिए, जबकि कांडे ने दो अलग-अलग एजेंट को अपना मतपत्र दिखाया।

Read More छात्र आंदोलन के बहाने MVA को मिली नई सियासी संजीवनी; 23 जुलाई को 'महाराष्ट्र बंद' का आह्वान

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, गजेंद्र सिंह शेखावत, जितेंद्र सिंह और अर्जुन राम मेघवाल ने मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद निर्वाचन आयोग के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की और मामले की जांच कराने के साथ ही प्रतिद्वंद्वी दलों के तीन विधायकों के मत खारिज करने भी मांग की।


Tags: