नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ED ने नोटिस भेजा

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ED ने नोटिस भेजा

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय ने नोटिस भेजा है. ऐसा दावा कांग्रेस की तरफ से किया गया है. कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह दावा किया है.

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सोनिया गांधी को 8 जून को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया गया है. वहीं रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि वे लोग इस नोटिस से डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं और सीना ठोक कर लड़ेंगे. सिंघवी ने कहा कि 8 जून को सोनिया पूछताछ में शामिल होंगी.

Read More महाराष्ट्र FDA का बड़ा अभियान: गुटखा और मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई, 33 गिरफ्तार

सिंघवी ने कहा, ‘ईडी ने 8 जून को राहुल गांधी और सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया है. सोनिया इस पूछताछ में जरूर शामिल होंगी. राहुल फिलहाल विदेश गए हैं. अगर वह तबतक वापस आ गए तो जाएंगे. वरना ईडी से और वक्त मांगा जाएगा.’

Read More जयपुर पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड: 8 लोगों की मौत के बाद बड़ा एक्शन, 2 पुलिसकर्मी निलंबित, 5 गोदाम सील

Tags:

Related Posts