फिरौती वसूली रैकेट में शामिल दलाल जितेंद्र नवलानी प्रकरण की जांच सीबीआई को देने की मांग

फिरौती वसूली रैकेट में शामिल दलाल जितेंद्र नवलानी प्रकरण की जांच सीबीआई को देने की मांग

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे

मुंबई : बिल्डरों से फिरौती वसूली रैकेट में शामिल दलाल जितेंद्र नवलानी के खिलाफ मुंबई पुलिस की एसीबी की कार्रवाई के फांस में खुद ईडी फंस गई है। वहीं करोड़ों रुपए की फिरौती वसूली रैकेट मामले की पोल खुलने के डर से नवलानी की आड़ में खुद की चमड़ी बचाने के लिए ईडी मुंबई उच्च न्यायालय में पहुंची है। कोर्ट में याचिका दायर करके ईडी ने नवलानी के खिलाफ दर्ज मामले की जांच एसीबी से वापस लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को सौंपने का अनूरोध किया है।

Read More  पुणे : महाराष्ट्र में UCC नियमों के लिए 7 सदस्यीय समिति गठित

फिरौती रैकेट में शामिल वसूली एजेंट जितेंद्र नवलानी और अन्य तीन ईडी अधिकारियों द्वारा मुंबई के तीन बिल्डरों समेत निजी कम्पनियों से ५८.९६ करोड़ रुपए की फिरौती वसूलने जाने का आरोप है। इस मामले में मुंबई पुलिस की एंटी करप्शन ब्यूरो ने हाल ही में नवलानी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हालांकि नवलानी जांच एजेंसी को चकमा दे रहा है। इसके चलते एसीबी ने उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। मुंबई पुलिस की कार्रवाई का फांस गले में फसंने और नवलानी का लिंक होने से ईडी के पैरो तले जमीन खिसक गई है। इस केंद्रीय जांच एजेंसी ने अपने फिरौतीखोर अधिकारियों को बचाने के लिए अब कोर्ट में दौड़ना शुरू कर दिया है। नवलानी ने साल २०१५ से २०२१ इन छह वर्षों में बिल्डरों के साथ ही कई निजी कंपनियों से हफ्ता वसूली की कतार लगा दी थी। इसके पीछे ईडी के अधिकारियों का सीधे लिंक होने का आरोप है। इसके कारण जांच एजेंसी घबरा गई है।

Read More पुणे: एमडी ड्रग्स लैब की खबरों का सीबीएन ने किया खंडन, कहा- केवल उपकरण हुए थे बरामद

एसीबी द्वारा रिश्वतखोरी रैकेट जांच को गति दिए जाने से ईडी अधिकारियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। इस कार्रवाई से अपने अधिकारियों का बचाव करने के लिए ईडी ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हुए याचिका दायर की है। याचिका में ईडी ने उच्च न्यायालय से इस कार्रवाई को रोकने का आग्रह किया है। याचिका पर दो जून को सुनवाई होगी।

Read More मुंबई: नीट विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का धर्मेंद्र प्रधान पर हमला, बोलीं


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त
1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद AAP का E20 फ्यूल पर ध्यान: 1 अगस्त को राष्ट्रीय टाउनहॉल का ऐलान
बॉम्बे हाई कोर्ट की नितिन गडकरी को इजाजत: डीपफेक और E20 फ्यूल पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल व एक्स पर केस कर सकेंगे
मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली