वसई में लोहे का गेट गिरने से चार वर्षीय बच्ची की मौत
By: Rokthok Lekhani
On
पालघर:महाराष्ट्र में पालघर जिले के वसई पश्चिम इलाके में लोहे का गेट गिरने से चार साल की बच्ची की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम पापड़ी तलाव इलाके में हुई और मृतक की पहचान भूमिका मेहेरे के रूप में हुई। वह एक जलाशय के पास खेल रही थी।
पुलिस ने बताया, ”बच्ची को गंभीर चोटें आईं और नजदीकी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।”
Today's Epaper
Tags:


