ठाणे जिले में एटीएम मशीन काटने की कोशिश के आरोप में दो युवकों गिरफ्तार
By: Rokthok Lekhani
On
ठाणे:महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बदलापुर इलाके में एटीएम मशीन काटने की कोशिश के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
बदलापुर पश्चिम थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब चार बजे पुलिस की गश्ती टीम ने देखा कि दो लोग बेलवल्ली रोड स्थित एटीएम कीऑस्क के अंदर संदिग्ध तरीके से व्यवहार कर रहे हैं।
Read More मुंबई : गोराई में ‘भारत मंडपम’ की तर्ज पर बनेगा कन्वेंशन सेंटर, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पाया कि दो लोग गैस कटर से एटीएम को काटकर खोलने की कोशिश कर रहे थे ताकि वे उससे पैसे चुरा सकें।
उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान संदीप शिंदे (20) और वेदांत चिरमुले (19) के तौर पर हुई है और दोनों मुंबई के भांडूप के रहने वाले हैं।
अधिकारी ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
Today's Epaper
Tags:


