Navneet Rana और Ravi Rana की जमानत याचिका पर सुनवाई कल

Navneet Rana और Ravi Rana की जमानत याचिका पर सुनवाई कल

मुंबई: नवनीत राणा और रवि राणा की जमानत अर्जी पर सुनवाई एक और दिन के लिए टल गई है. अब इसपर शनिवार को सुनवाई होगी. आज सुनवाई के दौरान पुलिस ने अपना जवाब दाखिल करते हुए राणा दंपति की जमानत का विरोध किया. राणा दंपति की तरफ से एडवोकेट आबाद पोंडा पेश हुए थे.

उन्होंने कहा कि यह केस बिना बात का है और राणा दंपति चुने हुए नेता (सांसद और विधायक) हैं और कहीं नहीं भागेंगे, इसलिए उनकी आजादी उनसे नहीं छीनी जानी चाहिए. वकील ने कहा कि पुलिस ने भी उनकी कस्टडी नहीं मांगी है, जिसकी वजह से वे अबतक न्यायिक हिरासत में हैं.

Read More मुंबई  : कुर्ला बेस्ट बस हादसे के बाद बड़ा फैसला

एडवोकेट आबाद पोंडा ने आगे कहा कि दोनों की 8 साल की बेटी है. दोनों पर कुछ शर्तें लगाई जा सकती हैं लेकिन उनको आजाद किया जाना चाहिए.

Read More मीरा रोड ‘लोन वुल्फ’ अटैक केस: आरोपी जुबेर अंसारी पर UAPA लागू, ATS कस्टडी 11 मई तक बढ़ी

Tags: