एनसीबी के दो अधिकारियों को किया निलंबित

एनसीबी  के  दो अधिकारियों को किया निलंबित

मुंबई:स्वापक नियंत्रण ब्यूरो एनसीबी ने अपने दो अधिकारियों को विभागीय जांच के बाद निलंबित कर दिया है। ये अधिकारी बहुचर्चित क्रूज मादक पदार्थ मामले की जांच का हिस्सा थे,लेकिन इन्हें एक अन्य मामले में निलंबित किया गया है एनसीबी के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि, अधीक्षक विश्व विजय सिंह और खुफिया अधिकारी आशीष रंजन प्रसाद पर आरोप है कि इन्होंने कथित तौर पर मादक पदार्थ के एक अन्य मामले के आरोपी को जमानत दिलाने में मदद की थी।

Read More माहिम में मोबाइल फोन को लेकर खूनी संघर्ष: मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

अधिकारी ने कहा कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ आंतरिक जांच की गई और जांच पूरी होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।

Read More मुंबई: बीएमसी जी-नॉर्थ वार्ड के फेरीवालों को मिला डिजिटल QR Code ID कार्ड, अब सम्मान से कर सकेंगे व्यवसाय

उन्होंने स्पष्ट किया कि, ‘‘इस कार्रवाई का क्रूज मादक पदार्थ मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

Read More मुंबई : सीबीआई कोर्ट का फैसला, बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोपियों को जेल

गौरतलब है कि पिछले वर्ष अक्टूबर में, एनसीबी की मुंबई जोन की एक टीम ने गोवा जाने वाले एक क्रूज जहाज पर छापा मारा था और वहां से मादक पदार्थ जब्त करने का दावा किया था। उक्त मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कुछ अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था।

Read More मुंबई:  वांगचुक मामले पर उद्धव ठाकरे का BJP पर हमला

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार  मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली
मुंबई : 7 साल तक टीबी और अस्थमा का इलाज करते रहे मुंबई के डॉक्टर, 10 वर्षीय बच्ची के फेफड़े में फंसा मिला पेन का ढक्कन
ठाणे में अचानक आई बाढ़ में पर्यटक की मौत, दोस्त लापता; नवी मुंबई बांध में युवक के डूबने की आशंका
मुंबई : 800 करोड़ रुपये की ठगी: ईडी की मुंबई से लेकर बंगलूरू तक छापेमारी, क्रिप्टो के जरिए विदेश भेजी गई ठगी की रकम
मुंबई: ओला-उबर जैसे एग्रीगेटर ड्राइवरों के लिए 5 दिन की ट्रेनिंग अनिवार्य, सरकार ने तय किए नए नियम