शरद पवार के घर के बाहर प्रदर्शन के मामले में पत्रकार समेत लोगों को गिरफ्तार किया

शरद पवार के घर के बाहर प्रदर्शन के मामले में पत्रकार समेत लोगों को गिरफ्तार किया

मुंबई:मुंबई पुलिस ने पिछले सप्ताह राकांपा प्रमुख शरद पवार के आवास के बाहर प्रदर्शन के मामले में बुधवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इसके साथ ही बीते शुक्रवार को हुई घटना के बाद से अब तक 115 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने बुधवार को पुणे के एक पत्रकार को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि मुबंई के गामदेवी पुलिस थाने की एक टीम ने उसे पुणे से हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए मुंबई ले आयी।

Read More मुंबई पुलिस में अब तक का सबसे बड़ा पुनर्गठन, महाराष्ट्र सरकार ने 5 नए रीजन, 15 जोन और 4 नए पुलिस स्टेशनों को मंजूरी दी

गौरतलब है कि 8 अप्रैल की दोपहर को महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों के एक समूह ने पेडर रोड पर पवार के बंगले के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। कर्मचारियों ने पवार पर उनकी मदद के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया था।

Read More बॉम्बे हाई कोर्ट ने BMC को लगाई फटकार, जल्दबाजी में तोड़फोड़ कार्रवाई पर पुनर्निर्माण का दिया चेतावनीभरा संकेत

मुंबई पुलिस ने इस मामले में बाद में वकील गुणरत्न सदावर्ते सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने हड़ताल पर बैठे श्रमिकों का प्रतिनिधित्व किया था।

Read More मुंबई में मानसून से पहले बड़ा अलर्ट: MHADA ने 82 बेहद खतरनाक Cessed Buildings चिन्हित कीं, रहवासियों को खाली करने की प्रक्रिया शुरू

महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने मंगलवार को कहा कि खुफिया विभाग ने 4 अप्रैल को संबंधित पुलिस अधिकारियों को पवार के आवास के बाहर एमएसआरटीसी कार्यकर्ताओं के संभावित विरोध के बारे में एक पत्र भेजा था, लेकिन फिर भी एक ‘चूक’ हुई और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई।

Read More मुंबई लोकल ट्रेन में चिलम पीते दिखे दो युवक, वायरल वीडियो के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

मंत्री ने कहा था कि चूक की जांच पहले से ही चल रही है, जबकि जोन II के पुलिस उपायुक्त डीसीपी का तबादला कर दिया गया है और गामदेवी पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

Tags: