married
Mumbai 

मुंबई : रेप केस; उसी युवक से शादी, लड़की ने कहा कि वह अपने पति के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही है

मुंबई : रेप केस; उसी युवक से शादी, लड़की ने कहा कि वह अपने पति के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही है बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक रेप केस और उससे जुड़े सभी कानूनी मामलों को खत्म कर दिया है. दरअसल, यह केस तब दर्ज हुआ था जब लड़की की उम्र 17 साल थी. इस मामले में लड़की की मां ने लड़के के खिलाफ रेप की शिकायत की थी, क्योंकि वह अपनी बेटी और उस शख्स के रिश्ते के खिलाफ थीं. रिपोर्ट के मुताबिक, अब लड़की की उम्र 19 साल हो चुकी है और उसने कोर्ट को बताया कि वह उसी युवक से शादी कर चुकी है, जिस पर रेप का आरोप लगाया गया था. लड़की ने कहा कि वह अपने पति के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही है और वह इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती. 
Read More...
Maharashtra 

नायगांव : विवाहिता ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार

नायगांव : विवाहिता ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार नायगांव पूर्व स्थित हासोबा नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 27 वर्षीय विवाहिता वंदना दीपक गुप्ता ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे की वजह चौंकाने वाली है। महिला ने यह कदम पति की लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर उठाया। वंदना के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर नायगांव पुलिस स्टेशन ने उसके पति दीपक रामजी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : पहले से शादीशुदा के बावजूद की शादी, बनाया अश्लील वीडियो... महिला पुलिस अधिकारी से ब्लैकमेलिंग कर मांगी रंगदारी 

मुंबई : पहले से शादीशुदा के बावजूद की शादी, बनाया अश्लील वीडियो... महिला पुलिस अधिकारी से ब्लैकमेलिंग कर मांगी रंगदारी  महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की और फिर एफआईआर दर्ज किया गया। पयलिस मामले की अधिक जांच करने में जुटी हुई है। नेहरू नगर पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी ने 2021 से पीड़िता के साथ बार-बार मारपीट की। उसने उससे शादी भी कर ली थी।
Read More...
Mumbai 

दहिसर में विवाहिता की आत्महत्या... पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज

दहिसर में विवाहिता की आत्महत्या... पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज मृत महिला का नाम ज्योति वदारी (18) है और उसने गुरुवार को दहिसर पूर्व के केतकीपाड़ा इलाके में अपने घर में साड़ी के सहारे फांसी लगा ली. उसे शताब्दी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में ज्योति के पिता मनोज कुमार रेड्डी ने दहिसर पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. इसके मुताबिक, दहिसर पुलिस ने ज्योति के पति कैलास वदारी और सास अनंतमा वदारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Read More...

Advertisement