Attack Homes
National 

बांग्लादेश : मौलाना की हत्या पर भड़के कट्टरपंथी... हिंदुओं पर निकाली भड़ास, घरों और दुकानों पर बोला हमला

बांग्लादेश :  मौलाना की हत्या पर भड़के कट्टरपंथी... हिंदुओं पर निकाली भड़ास, घरों और दुकानों पर बोला हमला रकीब हसन नामक व्यक्ति की हत्या के बाद पुलिस ने दावा किया है कि यह घटना एक पुराने विवाद के चलते हुई और इसमें मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े मोहम्मद मोमिन नामक व्यक्ति की संलिप्तता बताई जा रही है। स्थानीय मीडिया प्रोथोम आलो के अनुसार दसपारा बाजार क्षेत्र में हिंदू समुदाय के सौ से अधिक लोग रहते हैं, जहां यह घटना हुई। रिपोर्ट में कहा गया कि हसन की हत्या के बाद कुछ तत्वों ने स्थिति को भड़काने के लिए तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया, ताकि पुलिस का ध्यान असली मामले से हट सके। पुलिस ने बताया कि रंगपुर पुलिस आयुक्त मोहम्मद मजीद अली ने कहा है कि वे इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और असली आरोपियों की पहचान की जा रही है। 
Read More...

Advertisement