076
Mumbai 

मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में ज़ीनत शबरीन को 10,076 वोट मिले

मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में ज़ीनत शबरीन को 10,076 वोट मिले यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में इतिहास रचते हुए ज़ीनत शबरीन को सबसे अधिक 10,076 वोट मिले हैं. इस जीत के साथ ही संगठन को पहली बार महिला अध्यक्ष मिलने जा रही है. यूथ कांग्रेस में पदाधिकारियों का चयन नियुक्ति से नहीं, बल्कि चुनाव के ज़रिए होता है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सुझाव पर लागू इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मुंबई यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए इस बार 9 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा. मतदान 16 मई से 17 जून के बीच हुआ था और अब घोषित नतीजों में ज़ीनत शबरीन को सबसे अधिक समर्थन मिला है.
Read More...

Advertisement