मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में ज़ीनत शबरीन को 10,076 वोट मिले

Zeenat Shabreen secured 10,076 votes in the Mumbai Youth Congress President election.

मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में ज़ीनत शबरीन को 10,076 वोट मिले

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में इतिहास रचते हुए ज़ीनत शबरीन को सबसे अधिक 10,076 वोट मिले हैं. इस जीत के साथ ही संगठन को पहली बार महिला अध्यक्ष मिलने जा रही है. यूथ कांग्रेस में पदाधिकारियों का चयन नियुक्ति से नहीं, बल्कि चुनाव के ज़रिए होता है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सुझाव पर लागू इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मुंबई यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए इस बार 9 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा. मतदान 16 मई से 17 जून के बीच हुआ था और अब घोषित नतीजों में ज़ीनत शबरीन को सबसे अधिक समर्थन मिला है.

मुंबई : यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में इतिहास रचते हुए ज़ीनत शबरीन को सबसे अधिक 10,076 वोट मिले हैं. इस जीत के साथ ही संगठन को पहली बार महिला अध्यक्ष मिलने जा रही है. यूथ कांग्रेस में पदाधिकारियों का चयन नियुक्ति से नहीं, बल्कि चुनाव के ज़रिए होता है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सुझाव पर लागू इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मुंबई यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए इस बार 9 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा. मतदान 16 मई से 17 जून के बीच हुआ था और अब घोषित नतीजों में ज़ीनत शबरीन को सबसे अधिक समर्थन मिला है.

 

Read More मुंबई: 'परिसीमन का आरक्षण से कोई संबंध नहीं', एनसीपी (एसपी) प्रवक्ता नसीम सिद्दीकी का बयान

उच्च शिक्षित ज़ीनत शबरीन का सामाजिक जीवन स्कूली दिनों से ही सक्रिय रहा है. उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान ही पशु संरक्षण आंदोलनों में हिस्सा लेना शुरू किया था. इसके बाद वे लगातार विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर आंदोलनों से जुड़ी रहीं. यूथ कांग्रेस से जुड़ने के बाद उन्होंने युवाओं की समस्याओं को सामने लाने और उनके समाधान के लिए लगातार संघर्ष किया.

Read More मुंबई : मनपा की हेरीटेज इमारत में लगे दीमक... घटिया काम करने वाले ठेकेदार पर होगी कार्रवाई!

अपनी जीत के बाद ज़ीनत शबरीन ने खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा, “भारतीय युवा कांग्रेस ने मुझे, एक साधारण कार्यकर्ता की पृष्ठभूमि से आने वाली व्यक्ति को, यह मंच दिया है. मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, मुंबई कांग्रेस, महाराष्ट्र कांग्रेस और मुंबई यूथ कांग्रेस परिवार का उनके मार्गदर्शन और विश्वास के लिए दिल से आभार व्यक्त करती हूँ. मैं नई समिति के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूँ और हम मिलकर मुंबई के युवाओं की आवाज़ बनेंगे.”

Read More मुंबई : एफडीए ने मुंबई के छह भोजनालयों और बेकरी के लाइसेंस निलंबित किये

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में यूथ कांग्रेस संगठन को और मज़बूत किया जाएगा. लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिंब के नेतृत्व में संघर्ष करती रहेंगी. ज़ीनत शबरीन की यह जीत न केवल यूथ कांग्रेस के इतिहास में नया अध्याय जोड़ती है, बल्कि युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को भी मज़बूत करती है. राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि उनकी जीत संगठन में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार करेगी.

Read More मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा 1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद AAP का E20 फ्यूल पर ध्यान: 1 अगस्त को राष्ट्रीय टाउनहॉल का ऐलान
बॉम्बे हाई कोर्ट की नितिन गडकरी को इजाजत: डीपफेक और E20 फ्यूल पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल व एक्स पर केस कर सकेंगे
मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली
मुंबई : 7 साल तक टीबी और अस्थमा का इलाज करते रहे मुंबई के डॉक्टर, 10 वर्षीय बच्ची के फेफड़े में फंसा मिला पेन का ढक्कन