escape
Maharashtra 

मीरा रोड में बाल-बाल बचे चार लोग, तेज रफ्तार एसयूवी ने सड़क किनारे खड़े लोगों को मारी टक्कर

 मीरा रोड में बाल-बाल बचे चार लोग, तेज रफ्तार एसयूवी ने सड़क किनारे खड़े लोगों को मारी टक्कर मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में हिट-एंड-रन की एक खतरनाक घटना सामने आई है, जिसने सड़क सुरक्षा और पैदल चलने वालों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। जेपी बैक रोड इलाके के पास सड़क किनारे खड़े चार लोग एक तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घटना इतनी भयावह थी कि कुछ सेकंड के अंतर से बड़ा हादसा टल गया। पूरी घटना एक अन्य वाहन के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने लापरवाह ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।
Read More...
Maharashtra 

नागपुर : 12 वर्षीय बच्चा आवारा कुत्ते से बचने की कोशिश में इमारत की छठी मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत

नागपुर : 12 वर्षीय बच्चा आवारा कुत्ते से बचने की कोशिश में इमारत की छठी मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत महाराष्ट्र के नागपुर जिले के पवनगांव इलाके में दिल को झकझोर देने वाली घटना घटी। 12 वर्षीय जयेश बोकडे की एक आवारा कुत्ते से बचने की कोशिश में इमारत की छठी मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। जयेश अपने दोस्तों के साथ खेलने के बाद घर लौट रहा था। तभी एक आवारा कुत्ता उसे देखकर भौंकने लगा और अचानक उस पर दौड़ पड़ा। कुत्ते से बचने की कोशिश में घबराया हुआ जयेश दौड़ता हुआ पास की देव हाइट्स नामक इमारत में घुस गया। 
Read More...
Maharashtra 

बीड: यौन उत्पीड़न के आरोपी को भागने में मदद करने पर रिश्तेदार गिरफ्तार

बीड: यौन उत्पीड़न के आरोपी को भागने में मदद करने पर रिश्तेदार गिरफ्तार महाराष्ट्र के बीड जिले में कोचिंग क्लास में यौन उत्पीड़न मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। इसे मामले के आरोपी को भागने में मदद करने के आरोप में पकड़ा गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बृहस्पतिवार को शिवाजीनगर पुलिस ने एक कोचिंग सेंटर के दो पुरुष शिक्षकों के खिलाफ 17 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया है।
Read More...
Maharashtra 

पुणे-सतारा राजमार्ग पर वातानुकूलित बस में आग... 30 यात्री बाल-बाल बच गए

पुणे-सतारा राजमार्ग पर वातानुकूलित बस में आग... 30 यात्री बाल-बाल बच गए पुणे-सतारा राजमार्ग पर वातानुकूलित बस में आग लगने से उसमें सवार करीब 30 यात्री बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने बताया कि बस का बायां पिछला टायर फटने के बाद उसमें आग लग गई। उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 1.50 बजे हुई, जब राज्य परिवहन की 'शिवशाही' बस स्वर्गेट-सांगली मार्ग पर सतारा शहर के पास वधेफाटा में थी।
Read More...

Advertisement