सुमोना चक्रवर्ती ने छोड़ा कपिल शर्मा का साथ?

सुमोना चक्रवर्ती ने छोड़ा कपिल शर्मा का साथ?

मुंबई : द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वजह न तो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) हैं और न ही विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files)। बल्कि इस बार खुद उनके शो की ही कास्ट है। जैसा की आपको मालूम है कि कपिल (Kapil Sharma) के शो से कई लोगों ने अलविदा कहा है। इसमें अली असगर (Ali Asgar), उपासना सिंह (Upasana Singh), सुनील ग्रोवर उर्फ मशहूर गुलाटी (Sunil Grover as Dr. Gulati) जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

अब खबर आ रही है कि इस शो को सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) ने भी टाटा-बाय-बाय कह दिया है। हालांकि अभी इस पर कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। बस एक प्रोमो से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है।

Read More मुंबई समेत पूरे राज्य में शांति के साथ मनाया गया मुहर्रम

शो में कप्पू-कप्पू कहने वाली और उनसे शादी करने का ख्वाब देखने वाली सरला गुलाटी उर्फ सुमोना चक्रवर्ती जल्द ही कपिल शर्मा का साथ छोड़ देंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐक्ट्रेस ने कॉमेडी शो से निकलकर किसी नए शो का हिस्सा बनने का फैसला किया है। दरअसल ये बातें हवा में नहीं कही जा रही हैं। इसका प्रॉपर सबूत है। वह किसी बंगाली शो में दिखाई देने वाली हैं। खुद इसका प्रोमो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Read More महा टीईटी 2026 स्थगित: कथित पेपर लीक के बाद परीक्षा परिषद का बड़ा फैसला, MSCE ने जारी किया आधिकारिक नोटिस

Tags:

Related Posts