पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी, लागू होंगी नई कीमतें

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी, लागू होंगी नई कीमतें

नई दिल्ली: महंगाई की मार झेल रही जनता को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम है. सोमवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. मंगलवार से पेट्रोल 80 पैसे और डीजल 70 पैसे प्रति लीटर महंगा होगा. नई कीमतें मंगलवार सुबह 6 बजे से लागू होंगी.

100 रुपये के पार पेट्रोल नई कीमतों के मुताबिक अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो मंगलवार को यहां पेट्रोल की कीमत 100.21रुपये प्रति लीटर हो जाएगी. वहीं डीजल की कीमत 91.47 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी. आठ दिन में यह सातवीं बढ़ोतरी है, इसके साथ अब तक पेट्रोल के दाम करीब 4.90 रुपये बढ़ चुके हैं.

Read More पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के अस्पताल में भर्ती होने पर अमित ठाकरे का तीखा हमला

रविवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी का ऐलान हुआ था जिसके बाद नई कीमतें सोमवार सुबह लागू की गई थीं. बीते 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर शुरू हुआ है. अब तक तेल के दामों में 4.90 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है.

Read More मुंबई : खुद को भगवान शिव का अवतार बतानेवाला अशोक खरात निकला बड़ा खिलाड़ी, ईडी की दायर की चार्जशीट, जानिए क्या

महंगाई के मुद्दे पर संसद में हंगामा केंद्र सरकार ने रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को इस बढ़ोतरी की वजह बताया था. अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के दामों में आई तेजी की वजह से लगातार तेल की कीमतों में इजाफा हो रहा है तेल की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है.

Read More मुंबई : 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी

राज्य सभा में सोमवार को कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष दलों ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की वजह से आसमान छूती महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा. विपक्ष का दावा है कि आज देश ही नहीं, हर घर का बजट महंगाई की वजह से बिगड़ा हुआ है.

Read More भिवंडी में इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने का मामला, युवक के खिलाफ केस दर्ज

Tags:

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News