भांडुप के ड्रीम मॉल में एक बड़ा हिस्सा जलकर नष्ट हो गया
By: Rokthok Lekhani
On
मुंबई:के उपनगरीय भांडुप में ड्रीम मॉल का एक बड़ा हिस्सा भीषण आग में जलकर नष्ट हो गया। बृहन्मुंबई महानगर पालिका बीएमसी के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मॉल में लगी आग पर लगभग नौ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे मॉल में आग लगी थी। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग के अधिकारियों ने इसे ‘स्तर 3’ आग के रूप में वर्णित किया और बाद में इसे ‘स्तर 4’ की भीषण आग कहा गया।
Read More खार पुलिस ड्रग प्लांटिंग मामला: सीसीटीवी सबूत के दो साल बाद भी गिरफ्तारी और चार्जशीट का इंतजार
आग पर शनिवार सुबह पांच बजे तक काबू पाया जा सका
गौरतलब है कि 25 मार्च, 2021 को उसी मॉल के अंदर कोविड-19 के लिए निर्दिष्ट एक परिसर में आग लग गई थी जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी।
Today's Epaper
Tags:


