पति के साथ घरेलू हिंसा पर पूनम पांडे के साथ तो ऐसा होना था लोगो का कहना

पति के साथ घरेलू हिंसा पर पूनम पांडे के साथ तो ऐसा होना था लोगो का कहना

हमेशा सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री पूनम पांडे जल्द कंगना रनोट के शो ‘लॉक अप’ में नजर आने वाली हैं। यह शो लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है। ‘लॉक अप’ में आने से पहले पूनम पांडे ने अपनी निजी जिंदगी और पति सैम बॉम्बे को लेकर ढेर सारी बात की है। पिछले साल अभिनेत्री ने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।

इतना ही नहीं पूनम पांडे के साथ पति सैम बॉम्बे ने इतनी मारपीट की थी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। इस बात का खुलासा विवादित अभिनेत्री ने अपने नए इंटरव्यू में किया है। उन्होंने पति और कंगना रनोट के शो ‘लॉक अप’ में जाने को लेकर ढेर सारी बातें की हैं।

Read More मुंबई में कैंसर उपचार को मिलेगी नई ताकत, जेजे अस्पताल में 200 बेड के कैंसर सेंटर की योजना

पति सैम बॉम्बे के साथ घरेलू हिंसा को लेकर पूनम पांडे ने कहा, ‘जब मैं घरेलू हिंसा का सामना कर रही थी तो मैं ट्विटर पर ट्रेंड हो रही थी। मैं न्यूज चैनल्स में दो तरह की बहस भी सुन रही थी। इसमें एक बहस यह कह रही थी कि ये तो ऐसे कपड़े पहनती हैं, ऐसी हरकते करती हैं। इसके साथ तो ऐसा होना था। वहीं दूसरी तरह बहस थी कि ये जैसी भी है जो भी है, लेकिन ये हुआ उसके साथ। ये किसी के साथ भी नहीं होना चाहिए। इसलिए मुझे नहीं पता कि लोग मुझे समझने की कोशिश क्यों नहीं करते हैं।’

Read More अनिल अंबानी को बॉम्बे हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, ₹420 करोड़ ब्लैक मनी एक्ट मामले में फिलहाल कोई कठोर कार्रवाई नहीं

पूनम पांडे ने आगे कहा, ‘मैं एक मिडिल क्लास फैमिली से आती हूं, लेकिन मैं आज के समय में मैं जानी-मानी इंसान हूं। मैं से समझदार और सब चीजों पर बोलने वालों में से हूं। मैं सीखती हूं और उसमें ढलती हूं। मैं खुद को संवारे के लिए खुद पर काम करती हूं।’ पूनम पांडे ने यह भी कहा है कि वह कंगना रनोट के शो ‘लॉक अप’ अपने साथ हुई घरेलू हिंसा और उनसे जुड़े विवादों के बारे में खुलाकर बात करने वाली हैं।

Read More लालबाग-परेल के आरक्षित भूखंड से अतिक्रमण हटाया, स्कूल और खेल मैदान का रास्ता साफ

मैं बिना फिल्टर के शो में अपने पुराने अनुभवों और गलतियों को शेयर करने वाली हैं क्योंकि मैं बिना फिल्टर के चीजें समझना जानती हूं। मैं अपनी गलतियों, रिश्तों और उतार-चढाव के बारे में बात करने वाली हूं। हर कोई पूनम पांडे का नया अवतार देखने वाला है।’ इसके अलावा पूनम पांडे ने ‘लॉक अप’ को लेकर और भी ढेर सारी बातें कीं। आपको बता दें कि ‘लॉक अप’ का निर्माण एकता कपूर ने किया है। यह शो जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगा

Read More महाराष्ट्र में RTI अपीलों का बढ़ता बैकलॉग, लंबित मामलों में 38% की बढ़ोतरी से पारदर्शिता पर सवाल

Tags:

Related Posts