अश्लील फिल्म बनाने के मामले में चार लोगों को अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया
By: Rokthok Lekhani
On
मुंबई: मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने अश्लील फिल्म बनाने संबंधी मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभिनेत्री गहना वशिष्ठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि अपराधा शाखा ने सोमवार को एक कास्टिंग निर्देशक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया।
गौरतलब है कि अश्लील सामग्री तैयार करने और उसे विभिन्न ओटीटी मंचों पर अपलोड करने के आरोप में पिछले साल अभिनेत्री गहना वशिष्ठ के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज की गई थीं।
अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री को दो मामलों में जमानत मिल गई थी जबकि तीसरे मामले में उच्चतम न्यायालय ने उसे गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान किया था।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान इस अपराध में चार और लोगों के संलिप्त होने का पता चला था। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
Today's Epaper
Tags:


