मुंबई पुलिस के 3 अधिकारी पावर का किया गलत इस्तेमाल , वसूली का मामला दर्ज

मुंबई पुलिस के 3 अधिकारी पावर का किया गलत इस्तेमाल , वसूली का मामला दर्ज

मुंबई। एंटीलिया कांड और मनसुख हिरेन की हत्या मामले के बाद मुंबई पुलिस की छवि पर काफी सवाल उठने लगे थे और ऐसा भविष्य में ना हो इसका हर प्रयास मुंबई पुलिस कर रही है. मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले ने इसी के चलते एक ठोस कदम उठाया और उन्हें जैसे ही पता चला कि उनके पुलिस अधिकारी ड्यूटी के नाम पर पैसों की वसूली कर रहे हैं उन्होंने इस पर जांच बिठाई. साथ ही जांच में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ वसूली का मामला भी दर्ज करवाया गया.

सूत्रों में बताया की जिन तीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ वसूली का मामला दर्ज हुआ है उनके नाम पुलिस इंस्पेक्टर ओम वनगाटे, असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर नितिन कदम और पुलिस सब इंस्पेक्टर समाधान जमथाडे है. ये तीनों ही अधिकारी फिलहाल LT मार्ग पुलिस स्टेशन में पोस्टेड हैं. सूत्रों में बताया कि ये तीन पुलिसकर्मी अपने पावर का गलत इस्तेमाल कर अँगड़िया व्यापारियों से पैसों की वसूली करते थे. जनवरी महीने में कुछ व्यापारियों ने इस वसूली से परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले को की थी. आरोप काफी गम्भीर थे क्योंकि उस शिकायत में उस जोन के DCP सौरभ त्रिपाठी पर भी आरोप लगाए गए थे.

Read More मुंबई: झीलों में पानी का स्तर बढ़ा, उपयोगी जल भंडार 7.31% तक पहुंचा

इस शिकायत के मिलते ही नगराले ने इस मामले की जांच के लिए एडिशनल कमिश्नर साउथ रीजन दिलीप सावंत को कहा था. आरोप था कि दिसंबर महीने में कुछ पुलिस अधिकारी अँगड़िया व्यापारियों की चेकिंग करते थे और उनसे वसूली किया करते थे. इस मामले में दिलीप सावंत ने जांच की और अपनी जांच में पाया की तीन पुलिस अधिकारी वसूली में सक्रिय हैं जिसके बाद तीनों के खिलाफ LT मार्ग पुलिस स्टेशन में वसूली का मामला दर्ज हुआ. इन तीनों ही पुलिस अधिकारियों के खिलाफ IPC की धारा 384 और 392 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में DCP सौरभ त्रिपाठी पर भी वसूली के आरोप थे पर जांच में उनके खिलाफ फिलहाल कुछ नहीं मिला.

Read More मुंबई : देह व्यापार के धंधे में मराठी फिल्म की लीड एक्ट्रेस,  पुलिस ने किया रेस्क्यू, दलाल पकड़ा गया

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार  मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली
मुंबई : 7 साल तक टीबी और अस्थमा का इलाज करते रहे मुंबई के डॉक्टर, 10 वर्षीय बच्ची के फेफड़े में फंसा मिला पेन का ढक्कन
ठाणे में अचानक आई बाढ़ में पर्यटक की मौत, दोस्त लापता; नवी मुंबई बांध में युवक के डूबने की आशंका
मुंबई : 800 करोड़ रुपये की ठगी: ईडी की मुंबई से लेकर बंगलूरू तक छापेमारी, क्रिप्टो के जरिए विदेश भेजी गई ठगी की रकम
मुंबई: ओला-उबर जैसे एग्रीगेटर ड्राइवरों के लिए 5 दिन की ट्रेनिंग अनिवार्य, सरकार ने तय किए नए नियम