अजय देवगन ने शुरू की ‘दृश्यम 2’ की शूटिंग

अजय देवगन ने शुरू की ‘दृश्यम 2’ की शूटिंग

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने बृहस्पतिवार को ‘दृश्यम 2’ की शूटिंग शुरू कर दी। यह फिल्म 2015 में आई थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम’ का सीक्वल है।

दृश्यम’ चार सदस्यों वाले एक परिवार की कहानी है, जिनका जीवन उनकी बड़ी बेटी के साथ हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद पूरी तरह से बदल जाता है।

Read More मुंबई : कार-ऑटो की टक्कर से लगी आग, जिंदा जला चालक; पालघर में व्यक्ति को गोली मारी, हालत गंभीर

अजय देवगन फिल्म की अगली कड़ी में भी विजय सलगांवकर की अपनी भूमिका को फिर से निभाने के लिए तैयार हैं, जिसमें उनके साथ पहली फिल्म के कलाकार तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता भी नजर आएंगी‘दृश्यम 2’ का निर्देशन अभिषेक पाठक करेंगे

Read More मुंबई : एफडीए ने मुंबई के छह भोजनालयों और बेकरी के लाइसेंस निलंबित किये

अजय देवगन ने कहा कि वह ‘दृश्यम 2’ के साथ एक दिलचस्प कहानी पेश करने और एक बार फिर विजय सलगांवकर का बहुआयामी किरदार निभाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

Read More "हम जीत गए!": धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP प्रमुख अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया

अजय ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘मैं फिल्म के सीक्वल में काम करने को लेकर बेहद उत्सुक हूं। फिल्म के रहस्यमयी किरदारों के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं‘दृश्यम 2’ के कई हिस्सों की शूटिंग गोवा में होगी।

Read More मुंबई में कचरा फेंकने वाली जगहों पर बने 'सीसीटीवी निगरानी बूथ'

Tags:

Related Posts