मुंबई : महाराष्ट्र के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री पार, मुंबई, एमएमआर, कोकण और विदर्भ में गर्मी से हाहाकार, आईएमडी अलर्ट

Mumbai: Temperatures cross 45 degrees in many areas of Maharashtra, heat wave in Mumbai, MMR, Konkan and Vidarbha, IMD alert

मुंबई : महाराष्ट्र के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री पार, मुंबई, एमएमआर, कोकण और विदर्भ में गर्मी से हाहाकार, आईएमडी अलर्ट

भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने शनिवार को मुंबई ही नहीं, बल्कि एमएमआर, कोकण और विदर्भ तक हाहाकार मचाया। उमस भरी गर्मी में लोग पसीने से तरबतर नजर आए। सुबह से ही सूरज की तेज किरणों ने कुछ कदम पैदल चलने के बाद लोगों को छांव तलाशने पर मजबूर कर दिया। मुंबई में कई जगह पारा 40 डिग्री, तो एमएमआर में 43 डिग्री सेल्सियस से पार चला गया। वही, कोकण और विदर्भ में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होने पर लोगों की हालत पस्त हो गई।

 

मुंबई : भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने शनिवार को मुंबई ही नहीं, बल्कि एमएमआर, कोकण और विदर्भ तक हाहाकार मचाया। उमस भरी गर्मी में लोग पसीने से तरबतर नजर आए। सुबह से ही सूरज की तेज किरणों ने कुछ कदम पैदल चलने के बाद लोगों को छांव तलाशने पर मजबूर कर दिया। मुंबई में कई जगह पारा 40 डिग्री, तो एमएमआर में 43 डिग्री सेल्सियस से पार चला गया। वही, कोकण और विदर्भ में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होने पर लोगों की हालत पस्त हो गई।

 

Read More मुंबई: एक तरफ़ तापमान बढ़ा; दूसरी तरफ़ बेमौसम बारिश से राज्य के किसान परेशान

मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्टरबेंसके चलते इतनी भीषण गर्मी पड़ने की बात कही है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि आने वाले एक-दो दिन टेंपरेचर मौजूदा आंकड़ों के इर्द- गिर्द ही रहेगा।

Read More मुंबई : सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे पर आज नाइट ब्लॉक, जानें कौन सी लोकल ट्रेनें होंगी प्रभावित, देखें शेड्यूल

धूप में खूब तपी आमची मुंबई
कोकण समेत पूरे राज्य में भीषण लू चल रही है, जिसका असर मुंबई शहर, एमएमआर में भी महसूस किया गया। शनिवार को तेज धूप मुंबईकरों के लिए भारी परेशानी का सबब बनी। सेंट्रल सबर्ब में मुलुंड, भांडुप, विक्रोली और आसपास तापमान 40 डिग्री के इर्द-गिर्द रहा, हालांकि दादर (34डिग्री), जुहू (33.9डिग्री), कोलाबा (33.7डिग्री) में स्थिति थोड़ी सामान्य थी, लेकिन यहां ह्यूमिटी से लोग हलकान दिखे।

Read More मुंबई हिट-एंड-रन मामला 2024 : जब्त बीएमडब्ल्यू लौटाने से अदालत ने किया मना

एमएमआर में हालत पस्त
एमएमआर क्षेत्र में चिलचिलाती धूप से नागरिको की हालत पस्त हो गई। अंबरनाथ (43.8डिग्री), मनोर (43.7डिग्री), तलोजा (43.4डिग्री), कल्याण (43.3डिग्री), मोरबे (43.2डिग्री), बदलापुर (43.1डिग्री) और डोंबिवली (43डिग्री) में भीषण गर्मी पड़ी। वही, नवी मुंबई के खारघर (42.9डिग्री), दीघा (42.7डिग्री), ऐरोली (42.5डिग्री), पनवेल (41.5डिग्री), कोपरखैरणे (41.2डिग्री) और इंटरनैशनल एयरपोर्ट (40डिग्री) में पारा पीक पर रहा। इसके अलावा ठाणे के कलवा-दिवा (42.1डिग्री), ठाणे शहर (41.7डिग्री) पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। तटीय क्षेत्रों में तापमान अपेक्षाकृत नियंत्रित रहा। बेलापुर (38.8), विरार (37.9डिग्री), नेरुल (37.7डिग्री), डहाणू (36.6), उत्तान (36.3डिग्री), रत्नागिरी (36डिग्री) और हार्ने (33.6डिग्री) में अपेक्षाकृत कम तापमान दर्ज किया गया।

Read More मुंबई : रेलवे ने दी नई सौगात, यूपी से मुंबई तक दौड़ेंगी 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस, सस्ता और तेज सफर अब और आसान!