Vidarbha
Maharashtra 

मुंबई : महाराष्ट्र के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री पार, मुंबई, एमएमआर, कोकण और विदर्भ में गर्मी से हाहाकार, आईएमडी अलर्ट

मुंबई : महाराष्ट्र के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री पार, मुंबई, एमएमआर, कोकण और विदर्भ में गर्मी से हाहाकार, आईएमडी अलर्ट भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने शनिवार को मुंबई ही नहीं, बल्कि एमएमआर, कोकण और विदर्भ तक हाहाकार मचाया। उमस भरी गर्मी में लोग पसीने से तरबतर नजर आए। सुबह से ही सूरज की तेज किरणों ने कुछ कदम पैदल चलने के बाद लोगों को छांव तलाशने पर मजबूर कर दिया। मुंबई में कई जगह पारा 40 डिग्री, तो एमएमआर में 43 डिग्री सेल्सियस से पार चला गया। वही, कोकण और विदर्भ में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होने पर लोगों की हालत पस्त हो गई।  
Read More...
Maharashtra 

मुंबई : उमस और विदर्भ में लू, अगले 5 दिन महाराष्ट्र के लिए भारी, जानें आपके शहर का हाल

मुंबई : उमस और विदर्भ में लू, अगले 5 दिन महाराष्ट्र के लिए भारी, जानें आपके शहर का हाल महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज अब खतरनाक मोड़ ले रहा है। बेमौसम बारिश का दौर थमते ही सूरज की तपिश ने अपना 'रौद्र रूप' दिखाना शुरू कर दिया है। विदर्भ से लेकर मराठवाड़ा तक पूरा राज्य भीषण गर्मी की चपेट में है, जिससे न केवल आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, बल्कि किसानों की फसलों पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। 
Read More...
Maharashtra 

महाराष्ट्र : इन 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी... विदर्भ को मिली राहत

महाराष्ट्र : इन 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी...  विदर्भ को मिली राहत नागपुर समेत विदर्भ के जिलों में बारिश थमी हुई है। विदर्भ में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन बादल छाए रहेंगे। विदर्भ में नागपुर में हल्की बारिश हो सकती है और अधिकतम तापमान 33°C तक पहुंच सकता है। विदर्भ के अन्य जिलों के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। मुंबई शहर और उपनगरों में मध्यम बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार यहां का अधिकतम तापमान 29°C तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहेगा।
Read More...
Maharashtra 

महाराष्ट्र : कोंकण, घाटमाथा, विदर्भ में भारी बारिश का अलर्ट... अन्य हिस्सो में होगी हल्की वर्षा

महाराष्ट्र : कोंकण, घाटमाथा, विदर्भ में भारी बारिश का अलर्ट... अन्य हिस्सो में होगी हल्की वर्षा मानसून पर केंद्रित एक निम्न दाब क्षेत्र गंगानगर, झुंझुनू, पटना, डाल्टनगंज, पुरुलिया से लेकर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक मौजूद है। गुजरात से उत्तरी केरल तक तट के समानांतर बना निम्न दाब क्षेत्र कम हो गया है। सोमवार सुबह तक 24 घंटों में कोंकण, घाटमाथा और मध्य महाराष्ट्र के बांध क्षेत्रों में तेज़ बारिश जारी रही। हालांकि राज्य के बाकी हिस्सों में बारिश कम हो गई है, लेकिन धूप-छांव और बादलों के बीच बीच-बीच में बौछारें पड़ रही हैं। घाटमाथा के तामिनी और शिरगांव में सबसे ज़्यादा 170 मिमी बारिश दर्ज की गई।
Read More...

Advertisement