मुंबई : ऑटो के अंदर मिला खून से लथपथ शव, परिवार में मातम

Mumbai: Blood-soaked body found inside auto, family mourns

मुंबई : ऑटो के अंदर मिला खून से लथपथ शव, परिवार में मातम

चेंबूर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे खड़े ऑटो रिक्शा के अंदर एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 50 वर्षीय संजय सुर्वे के रूप में हुई है, जो पेशे से पेंटर था। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार, मृतक के बेटे गणेश सुर्वे की शिकायत के आधार पर आरसीएफ पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गणेश अपने परिवार के साथ चेंबूर में रहता है और एक सैलून में काम करता है।

मुंबई : चेंबूर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे खड़े ऑटो रिक्शा के अंदर एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 50 वर्षीय संजय सुर्वे के रूप में हुई है, जो पेशे से पेंटर था। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार, मृतक के बेटे गणेश सुर्वे की शिकायत के आधार पर आरसीएफ पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गणेश अपने परिवार के साथ चेंबूर में रहता है और एक सैलून में काम करता है।

 

Read More मुंबई :डोंगरी में स्कूटर की मामूली टक्कर हिंसक भीड़ के हमले में बदल गई; 3 गिरफ्तार, 1 हिरासत में

शिकायत में बताया गया है कि संजय सुर्वे अक्सर काम के सिलसिले में पुणे जाते थे और बीच-बीच में घर लौटते रहते थे। घटना वाले दिन भी वह यह कहकर घर से निकले थे कि वे काम के लिए पुणे जा रहे हैं और उनके पास करीब 1000 रुपए थे। उसी रात जब गणेश काम से घर लौटा तो उसकी मां ड्यूटी पर थी। रात करीब 11:30 बजे उसने फोन पर बताया कि संजय पहले ही पुणे के लिए निकल चुके हैं।

Read More मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी

अगली सुबह करीब 8:30 बजे संजय का दोस्त रईस शेख कुछ लोगों के साथ घर पहुंचा और परिवार को जानकारी दी कि संजय एक ऑटोरिक्शा में बेहोश अवस्था में पड़ा है और उसकी शर्ट खून से सनी हुई है। मौके पर पहुंचने पर गणेश ने देखा कि उसके पिता के पेट पर धारदार हथियार से किए गए दो गहरे घाव थे और काफी खून बह चुका था।

Read More मुंबई: महिला आरक्षण बिल खारिज होते ही नवनीत राणा फूट-फूटकर रो पड़ीं

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संजय को एम्बुलेंस के जरिए राजावाड़ी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या की है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और मृतक के संपर्कों की भी जांच की जा रही है।  

Read More मुंबई : पुलिस की हिरासत से बांग्लादेशी महिला फरार, वॉशरूम का बहाना बनाकर पति के साथ भागी