मुंबई : वानखेड़े मे होगा रवि शास्त्री के नाम का स्टैंड, मुंबई में सीएम फडणवीस के हाथों हुआ उद्घाटन 

Mumbai: Ravi Shastri's name will be given to a stand at Wankhede Stadium, inaugurated by CM Fadnavis in Mumbai.

मुंबई : वानखेड़े मे होगा रवि शास्त्री के नाम का स्टैंड, मुंबई में सीएम फडणवीस के हाथों हुआ उद्घाटन 

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज एक महत्वपूर्ण समारोह आयोजित किया गया था. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से पूर्व क्रिकेटरों के सम्मान में ‘रवि शास्त्री स्टैंड’, ‘दिलीप सरदेसाई गेट’, ‘डायना एडुलजी गेट’ और ‘एकनाथ सोलकर गेट’ का उद्घाटन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों से हुआ, जबकि कैबिनेट मंत्री आशिष शेलार मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद  रहे. 

मुंबई : मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज एक महत्वपूर्ण समारोह आयोजित किया गया था. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से पूर्व क्रिकेटरों के सम्मान में ‘रवि शास्त्री स्टैंड’, ‘दिलीप सरदेसाई गेट’, ‘डायना एडुलजी गेट’ और ‘एकनाथ सोलकर गेट’ का उद्घाटन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों से हुआ, जबकि कैबिनेट मंत्री आशिष शेलार मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद  रहे. 

 

Read More मुंबई : जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाए गए आरोप; १००० करोड़ के टेंडर रद्द

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, मैं आखिर में बोल रहा हूं, लेकिन चिंता मत कीजिए, मैं जल्दी आउट होने वाला नहीं हूं. हम आज अपने खिलाड़ियों को सेलिब्रेट कर रहे हैं. उनकी याद हमेशा बनी रहेगी… और यह वानखेड़े पर हो रहा है, इस बात पर मुझे गर्व है. 

Read More  मुंबई : रिटायर्ड नागरिकों की पेंशन पर निशाना, लाखों की ठगी के मामले बढ़े

'शानदार थी सुनील गावस्कर की बिना हेलमेट वाली तकनीक'
मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमारी EPL – Election Premier League चल रही है… इसलिए कार्यक्रम में समय लगा. ये वे लोग हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को समृद्ध किया है. देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सुनील गावस्कर साहब सबसे बेहतरीन हैं… उनकी बिना हेलमेट वाली तकनीक शानदार थी. दिलीप वेंगसरकर साहब किसी भी परिस्थिति में अच्छा खेलते थे. 

Read More मुंबई : जुहू में म्यूज़िशियन के घर के रेनोवेशन मामले में नकली बीएमसी अधिकारी गिरफ्तार

हमेशा चैंपियन रहे हैं रवि शास्त्री- फडणवीस
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कार्यक्रम में आगे कहा कि, एकनाथ सोलकर सबसे बेहतरीन फील्डर थे. दिलीप सरदेसाई… विजय मर्चेंट ने कहा था कि वे सबसे महान क्रिकेटर थे. डायना एडुलजी गेट ने महिला क्रिकेट को यहां तक पहुंचाया. रवि शास्त्री हमेशा चैंपियन रहे हैं… उन्होंने भारतीय क्रिकेट को एक अलग ऊंचाई दी. 

Read More कल्याण पूर्व में घर खरीद के नाम पर महिला से 5 लाख की ठगी... जान से मारने की धमकी !

'सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी देखना एक पर्व'
उन्होंने कहा कि सूर्यकुमार यादव 360° खिलाड़ी हैं… उनका आइकॉनिक कैच और उनकी बल्लेबाजी देखना एक पर्व जैसा होता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने जो अपेक्षाएं और समस्याएं बताई हैं… उन्हें मैं हल करूंगा. मुंबई के मैदानों को बचाना चाहिए… उनका संरक्षण किया जाएगा. मेट्रो की वजह से जो असर हुआ है… उसे ठीक किया जाएगा. 

उन्होंने कहा कि फाइनल मैच मुंबई में होना चाहिए. मुंबई में एक बड़ा स्टेडियम बनना चाहिए… इसके लिए हमने अच्छी जगह खोज ली है. जल्द ही सबसे बेहतरीन स्टेडियम बनाया जाएगा. वानखेड़े एक आइकॉनिक स्टेडियम बना रहेगा. मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा.
 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

नासिक : म्हाडा घोटाला... 59 बिल्डरों को नोटिस, मनपा की बड़ी कार्रवाई;  अब जांच के घेरे में डेवलपर्स नासिक : म्हाडा घोटाला... 59 बिल्डरों को नोटिस, मनपा की बड़ी कार्रवाई; अब जांच के घेरे में डेवलपर्स
महाराष्ट्र : पुणे में जल संकट गहराया... मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने दी 15% पानी कटौती की चेतावनी !
महाराष्ट्र : उपमुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार की जान को रूपाली चाकणकर से खतरा मामले में क्या बोले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र : मुंबई को जल्द मिलेगी भारत की पहली ऑटोमैटिक दरवाजों वाली नॉन एसी लोकल ट्रेन... चेन्नई से किया गया रवाना
मुंबई : ठेकेदार खुद डाल रहे नालों में मलबा... मॉनसून से पहले नाले सफाई में भ्रष्टाचार का खेल
कल्याण पूर्व में घर खरीद के नाम पर महिला से 5 लाख की ठगी... जान से मारने की धमकी !