पटना : बिहार पुलिस ने मुंबई से मशहूर म्यूजिक कम्पोजर के सौतेले भाई को दबोचा, डॉक्टर से की थी लाखों की ठगी
Patna: Bihar Police arrested the stepbrother of a famous music composer from Mumbai, who had cheated a doctor of lakhs of rupees.
गांधी मैदान थाने की पुलिस ने मुंबई में छापेमारी कर पटना के डॉक्टर के 70.68 रुपये की ठगी मामले में मुख्य आरोपित स्व. शराफत अली खान के पुत्र जावेद शराफत अली खान को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें महाराष्ट्र के मालवानी मलाड़ से गिरफ्तार किया गया है। वह खुद को मशहूर म्यूजिक कम्पोजर का सौतेला भाई बताया था। आरोप है कि उसने पीड़ित से खुद को म्यूजिक डायरेक्टर और अपने दो साथियों को रिकॉर्डिंग स्टूडियो का मालिक बताया था। फिर साथ में व्यापार करने के लिए पूंजी लगाने की बात कहकर पीड़ित से तीनों ने अपने अपने खातों में रकम ट्रांसफर करा लिया था।
पटना : गांधी मैदान थाने की पुलिस ने मुंबई में छापेमारी कर पटना के डॉक्टर के 70.68 रुपये की ठगी मामले में मुख्य आरोपित स्व. शराफत अली खान के पुत्र जावेद शराफत अली खान को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें महाराष्ट्र के मालवानी मलाड़ से गिरफ्तार किया गया है। वह खुद को मशहूर म्यूजिक कम्पोजर का सौतेला भाई बताया था। आरोप है कि उसने पीड़ित से खुद को म्यूजिक डायरेक्टर और अपने दो साथियों को रिकॉर्डिंग स्टूडियो का मालिक बताया था। फिर साथ में व्यापार करने के लिए पूंजी लगाने की बात कहकर पीड़ित से तीनों ने अपने अपने खातों में रकम ट्रांसफर करा लिया था।
ट्रांजिट रिमांड पर लाएगी पटना
अब पटना पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पटना लायेगी। गांधी मैदान थानेदार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि जावेद शराफत अली खान के अलावा दो के खिलाफ भी केस किया गया था। पाटलिपुत्र निवासी पीड़ित डॉक्टर प्रोड्सूर का कार्य भी करते है। उन्होंने एक मार्च 2024 में गांधी मैदान में शिकायत की थी कि मुंबई निवासी जावेद शराफत अली खान अपने मित्र प्रकाश भारतद्वाज और राकेश वर्मा से मुलाकात कराया था।
तब जावेद ने बताया था कि वह म्यूजिक डायरेक्टर का कार्य करते हैं। जबकि अन्य दोनों साथियों के बारे में रिकॉर्डिंग स्टूडियो का मालिक बताया था। मुलाकात के दौरान इन लोगों ने विश्वास दिलाया कि अगर आप हम लोगों के साथ काम करना चाहते है तो इस व्यापार में पूंजी लगाना होगा।
70 लाख से ज्यादा का ट्रांसफर
वह जावेद शराफत के कहने पर अपने तीन बैंक खातों से गाना रिकॉर्डिंग और प्रमोशन के नाम पर तीनों के बैंक खातों में 70 लाख 68 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद वह लगातार उनसे संपर्क कर जिस काम के लिए पैसा दिया गया, वह अब तक पूरा क्यों नहीं किया गया? यह पूछने लगे। जबकि आरोपितों ने भरोसा दिलाया था कि पैसा देते ही काम शुरू हो जाएगा। आरोप है कि इसके बाद जावेद शराफत ने एक और छोटी फिल्म बनाने के लिए 2.25 लाख रुपये लिया।
बताया कि फिल्म गाना के प्रमोशन में सहायक होगा, लेकिन उन्होंने कोई फिल्म नहीं बनाई। मिक्सिंग मास्टरिंग के नाम पर भी 80 हजार रुपये लिए गए, जबकि यह काम सिर्फ दो हजार हजार रुपये का था। इसके बाद वह खुद को ठगा महसूस करने लगा। जब अपना पैसा मांगने लगे तो लौटाया नहीं जा रहा था। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत थाने में की।


