नई दिल्ली : पंजाब - गुजरात में तेज तूफान-बारिश समेत गरज का अलर्ट! किसानों को सावधानी बरतने की सलाह
New Delhi: A severe thunderstorm and rain alert has been issued for Punjab and Gujarat. Farmers are advised to exercise caution.
पंजाब वासियों को फिलहाल गर्मी से बड़ी राहत मिली है. बीते दिन से कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और आसमान भी बादलों से घिरा हुआ है. कई स्थानों पर मौसम बदलने के कारण तापमान में भी कमी महसूस की जा रही है, जिससे लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास हुआ और फिर से गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर होना पड़ा.
नई दिल्ली : पंजाब वासियों को फिलहाल गर्मी से बड़ी राहत मिली है. बीते दिन से कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और आसमान भी बादलों से घिरा हुआ है. कई स्थानों पर मौसम बदलने के कारण तापमान में भी कमी महसूस की जा रही है, जिससे लोगों को एक बार फिर ठंड का एहसास हुआ और फिर से गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर होना पड़ा.
गरज-चमक के साथ बरसेगा बारिश
विभाग ने चेतावनी दी है कि सूबे के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने पंजाब में अगले पांच दिनों के लिए मौसम को लेकर अहम चेतावनी जारी की गई है. IMD के मुताबिक आज से 21 मार्च 2026 तक कई इलाकों में बिजली चमकने, तेज तूफान का असर देखने को मिल सकता है. आज और 18 मार्च को सूबे भर में कोई बड़ी चेतावनी नहीं है और मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है. इस दौरान लोगों को कुछ राहत मिलेगी और दिनचर्या साधारण रहेगी.
गुजरात में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
गुजरात राज्य में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बारिश की भविष्यवाणी की गई है. गुजरात के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही कुछ इलाकों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना भी व्यक्त की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, अपरएयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन को लेकर बारिश की भविष्यवाणी की गई है. कल बनासकांठा, पाटन, साबरकांठा में बेमौसम बारिश की संभावना है. इसके साथ ही जामनगर, मोरबी, कच्छ में भी गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है.
राज्य के इन जिलों में हो सकती है बारिश
उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों में वातावरण में बदलाव देखने को मिलेगा. इस दिन बनासकांठा, पाटन और साबरकांठा के साथ-साथ सौराष्ट्र के जामनगर, मोरबी, देवभूमि द्वारका और कच्छ जिले में हल्की बारिश हो सकती है. 19 मार्च गुरुवार को भरूच, सूरत, डांग, तापी में बेमौसम बारिश की भविष्यवाणी की गई है. नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा नगर हवेली, सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर में बेमौसम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 19 मार्च को जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, मोरबी, गिर सोमनाथ, बोटाद, कच्छ, दीव में भी गरज के साथ बेमौसम बारिश की भविष्यवाणी की है.


