मुंबई: डायमंड कारोबार में ₹34.75 करोड़ की ठगी, कंपनी और डायरेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज

Mumbai: ₹34.75 crore fraud in diamond business, case filed against company and director

मुंबई: डायमंड कारोबार में ₹34.75 करोड़ की ठगी, कंपनी और डायरेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई में हीरा कारोबार से जुड़ा एक सनसनीखेज धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सोलिटेरियो लैब ग्रोन प्राइवेट लिमिटेड और उसके डायरेक्टर रिकी वासंदानी समेत अन्य सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोप है कि आरोपियों ने साजिश रचकर एक कारोबारी से करीब ₹34,75,00,736 (करीब ₹34.75 करोड़) मूल्य के लैब ग्रोन डायमंड्स हड़प लिए.

मुंबई : मुंबई में हीरा कारोबार से जुड़ा एक सनसनीखेज धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सोलिटेरियो लैब ग्रोन प्राइवेट लिमिटेड और उसके डायरेक्टर रिकी वासंदानी समेत अन्य सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोप है कि आरोपियों ने साजिश रचकर एक कारोबारी से करीब ₹34,75,00,736 (करीब ₹34.75 करोड़) मूल्य के लैब ग्रोन डायमंड्स हड़प लिए.

 

Read More मुंबई :  प्राइवेट यूनिवर्सिटी में खुद को प्रोफेसर बताने वाले को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार; 7 छात्र भी पकड़े गए

कैसे शुरू हुआ ठगी का यह खेल?
शिकायतकर्ता, क्यूपिड डायमंड्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर निमेष पीयूष मेहता (58) के अनुसार, यह पूरी साजिश बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित भारत डायमंड बोर्स के टॉवर BC में रची गई. आरोपी रिकी वासंदानी ने शिकायतकर्ता को अपनी नई कंपनी में 15% हिस्सेदारी देने का झांसा दिया. भरोसे में लेकर एक 'शेयर सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट' साइन कराया गया, जो बाद में जांच के दौरान कानूनी रूप से कमजोर और अधूरा पाया गया. इसी कथित साझेदारी के आधार पर क्यूपिड डायमंड्स ने बड़ी मात्रा में कीमती लैब ग्रोन डायमंड्स आरोपियों को सौंप दिए.

Read More मुंबई: पाइपलाइन में लीकेज के कारण लगी भीषण आग में गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों में से एक ने दम तोड़ दिया

भुगतान से बचने के लिए अपनाए शातिर हथकंडे
जब भुगतान का समय आया, तो आरोपियों ने कथित तौर पर योजनाबद्ध तरीके से पैसे देने से इनकार कर दिया. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने भुगतान के लिए पोस्ट डेटेड चेक दिए, लेकिन बाद में बैंक को 'स्टॉप पेमेंट' के निर्देश दे दिए. कुछ चैक पर जानबूझकर गलत हस्ताक्षर किए गए ताकि वे बाउंस हो जाएं. आरोप है कि कंपनी के डायरेक्टर मिलन शाह के फर्जी हस्ताक्षर तैयार किए गए और कंपनी का नकली लोगो व स्टैंप बनाया गया. जब डायमंड्स वापस करने का नाटक किया गया, तो पार्सल में मूल डायमंड्स के बजाय कम क्वालिटी और अलग स्पेसिफिकेशन वाले हीरे लौटाए गए.

Read More मुंबई : पासपोर्ट में गलत जन्म तारीख दर्ज करवाई; एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू

धोखेबाजी और जालसाजी का गंभीर आरोप 
ईओडब्ल्यू ने इस मामले को देखते हुए इसे बीकेसी पुलिस स्टेशन से अपना पास ट्रांसफर कर लिया है। अब इसे सी.आर. नंबर 39/2026 के तहत दोबारा दर्ज किया गया है. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4): धोखाधड़ी, धारा 336(2) और (3): जालसाजी, धारा 340(2): फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल और धारा 61(2): आपराधिक साजिश लगाई गई हैं.

Read More पनवेल-कर्जत लोकल रेल कॉरिडोर का काम फ़ास्ट ट्रैक पर 

आर्थिक अपराध शाखा वर्तमान में सभी वित्तीय लेन-देन, बैंक दस्तावेजों और शेयर एग्रीमेंट की बारीकी से जांच कर रही है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि करोड़ों रुपये के इस घोटाले में शामिल अन्य कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी संभव है.

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : पश्चिम एशिया संकट: भारत में LPG आपूर्ति पर असर, चेन्नई-मुंबई-बंगलूरू के होटलों का काम पड़ा ठप; एक्शन में सरकार मुंबई : पश्चिम एशिया संकट: भारत में LPG आपूर्ति पर असर, चेन्नई-मुंबई-बंगलूरू के होटलों का काम पड़ा ठप; एक्शन में सरकार
मुंबई में चल रही उत्तर भारत जैसी भयंकर लू, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मुंबई : 'तू एक दिन फ्रिज में मिलेगी...', मुंबई में डेंटिस्ट छात्रा ने किया सुसाइड; 'श्रद्धा वालकर हत्याकांड' से कैसे जुड़ी कहानी?
मुंबई : मुंबई मेट्रो में बच्चे ने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो देख प्रशासन का बढ़ गया पारा, जारी की चेतावनी
मुंबई : सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सुनेत्रा पवार ने किया ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ योजना का ऐलान
मुंबई-अहमदाबाद रूट पर दौड़ेगी भारत में बनी बुलेट ट्रेन, अगस्त 2027 तक सूरत से वापी के बीच संचालन, पढ़िए अपडेट्स