हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग पर हाथियों का कब्जा; बंडामुंडा में ठप रहा रेल परिचालन, 6 प्रमुख ट्रेनें प्रभावित
Elephants occupy Howrah-Mumbai railway line; rail services halted at Bandamunda, affecting 6 major trains
चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत बंडामुंडा स्टेशन के पास सोमवार तड़के 30 हाथियों के झुंड के पहुंचने से रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से रेल प्रशासन ने हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर करीब ढाई घंटे तक ट्रेनों का परिचालन रोक दिया, जिससे कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर फंसी रहीं।
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत बंडामुंडा स्टेशन के पास सोमवार तड़के 30 हाथियों के झुंड के पहुंचने से रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से रेल प्रशासन ने हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर करीब ढाई घंटे तक ट्रेनों का परिचालन रोक दिया, जिससे कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर फंसी रहीं।
तड़के 2:40 बजे मिली हाथियों की सूचना
रेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार अहले सुबह लगभग 02:40 बजे सूचना मिली कि बंडामुंडा स्टेशन के ए कैबिन के समीप डाउन रेल पटरी के पास 30 जंगली हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। हाथियों की संख्या और उनकी पटरियों से निकटता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से ट्रेनों के पहिए रोक दिए गए।
यह अवरोध सुबह 05:20 बजे तक जारी रहा। जब हाथियों का झुंड सुरक्षित रूप से रेल लाइन से दूर चला गया, तब जाकर परिचालन पुनः बहाल किया गया।
ये 6 प्रमुख ट्रेनें हुईं प्रभावित
हाथियों के कारण परिचालन बंद रहने से लंबी दूरी की कई एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित हुईं, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा:
सुरक्षा को दी प्राथमिकता
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जंगली हाथियों के क्षेत्र में मौजूदगी के दौरान ट्रेनों की गति या परिचालन को जारी रखना जोखिम भरा हो सकता था। हाथियों और ट्रेन की टक्कर को रोकने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रोटोकॉल के तहत यह कदम उठाया गया। सुबह 05:20 बजे ट्रैक क्लियर होने के बाद ही ट्रेनों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।


