मुंबई : ट्रैफिक में फंसने का टेंशन खत्म, हिंजवाड़ी से मुंबई सीधी बस सेवा की तैयारी
Mumbai: The tension of getting stuck in traffic is over, preparations are underway for direct bus service from Hinjawadi to Mumbai.
पुणे शहर में रोज बढ़ते ट्रैफिक जाम से परेशान यात्रियों को जल्द बड़ी राहत मिल सकती है. महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम ने हिंजवाड़ी से मुंबई के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है. इस योजना के लागू होने से यात्रियों को पुणे शहर के बीचों-बीच ट्रैफिक में फंसने की जरूरत नहीं पड़ेगी और मुंबई तक का सफर आसान और तेज हो जाएगा. पुणे के गोदागाट, हिंजवाड़ी, वाकड़ और आसपास के इलाकों में सुबह और शाम के समय ट्रैफिक जाम आम बात हो गई है.
मुंबई : पुणे शहर में रोज बढ़ते ट्रैफिक जाम से परेशान यात्रियों को जल्द बड़ी राहत मिल सकती है. महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम ने हिंजवाड़ी से मुंबई के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया है. इस योजना के लागू होने से यात्रियों को पुणे शहर के बीचों-बीच ट्रैफिक में फंसने की जरूरत नहीं पड़ेगी और मुंबई तक का सफर आसान और तेज हो जाएगा. पुणे के गोदागाट, हिंजवाड़ी, वाकड़ और आसपास के इलाकों में सुबह और शाम के समय ट्रैफिक जाम आम बात हो गई है. हालत यह है कि स्वारगेट या पुणे रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में ही डेढ़ से दो घंटे लग जाते हैं. आईटी सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारी और मुंबई-पुणे के बीच रोज सफर करने वाले लोग इससे सबसे ज्यादा परेशान हैं. शहर के अंदर घुसते ही बसें भी जाम में फंस जाती हैं, जिससे यात्रियों को देरी और थकान दोनों झेलनी पड़ती है.
मेट्रो से हिंजवाड़ी, फिर सीधी बस मुंबई
एमएसआरटीसी के नए प्रस्ताव के अनुसार यात्रियों को पहले पुणे मेट्रो लाइन तीन से हिंजवाड़ी पहुंचना होगा. इस मेट्रो लाइन के मार्च 2026 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है. मेट्रो शुरू होने के बाद हिंजवाड़ी में नया एसटी बस स्टैंड बनाया जाएगा. इसी बस स्टैंड से मुंबई के लिए सीधी शिवनेरी और अन्य एसटी बसें चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को शहर के अंदर जाने की जरूरत नहीं रहेगी.
डेढ़ घंटे तक का समय बचने की उम्मीद
एमएसआरटीसी अधिकारियों के मुताबिक इस नई व्यवस्था से यात्रियों का करीब डेढ़ घंटे तक का समय बच सकता है. हिंजवाड़ी एक बड़ा आईटी हब है, जहां काम करने वाले हजारों लोग अक्सर मुंबई जाते हैं. सीधी बस सेवा शुरू होने से उनका सफर कम थकाऊ होगा और समय भी बचेगा. अभी पुणे से मुंबई जाने वाली बसें स्वारगेट जैसे स्टैंड से निकलती हैं, जहां शुरुआत में ही ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है.
प्रस्ताव मंजूरी के इंतजार में
यह प्रस्ताव ऊपरी स्तर पर भेज दिया गया है और जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. अगर योजना समय पर लागू होती है, तो पुणे के ट्रैफिक से जूझ रहे लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकती है. मेट्रो और एसटी की यह नई व्यवस्था पुणे और मुंबई के बीच सफर को और बेहतर बना सकती है.


