लातूर जिले में ट्रक के गड्ढे में गिरने से दो लोगों की मौत

Two people died after a truck fell into a ditch in Latur district

लातूर जिले में ट्रक के गड्ढे में गिरने से दो लोगों की मौत

महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक ट्रक के गड्ढे में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने  यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ट्रक बसवकल्याण से आ रहा था, तभी शुक्रवार शाम 5:30 बजे लातूर-जहीराबाद राजमार्ग पर निलंगा में यह हादसा हुआ। 

लातूर : महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक ट्रक के गड्ढे में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने  यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ट्रक बसवकल्याण से आ रहा था, तभी शुक्रवार शाम 5:30 बजे लातूर-जहीराबाद राजमार्ग पर निलंगा में यह हादसा हुआ। 

निलंगा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘ट्रक के गड्ढे में गिर जाने से इसमें रखा लोहे का सामान चालक के स्थान से टकरा गया, जिससे प्रशांत काशीनाथ चिंतामणि (29) और अशोक वैजनाथ चिंतामणि (35) की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।’’

Read More मुंबई : बीजेपी नेता किरीट सोमैया को धमकी; FIR दर्ज 

Related Posts