मुंबई : 'शिवशाही' बस में माटुंगा पुलिस स्टेशन के पास लग गई आग; यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया

Mumbai: 'Shivshahi' bus catches fire near Matunga police station; passengers evacuated safely in time

मुंबई : 'शिवशाही' बस में माटुंगा पुलिस स्टेशन के पास लग गई आग; यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया

माटुंगा इलाके में एक बस में आग लग गई। घटना के बाद फौरन सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की एक 'शिवशाही' बस में  मुंबई के माटुंगा पुलिस स्टेशन के पास आग लग गई।

मुंबई : माटुंगा इलाके में एक बस में आग लग गई। घटना के बाद फौरन सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की एक 'शिवशाही' बस में  मुंबई के माटुंगा पुलिस स्टेशन के पास आग लग गई। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। घटना शाम करीब 6 बजे डॉ. बीए रोड पर हुई। उन्होंने आगे कहा, "दो दमकल गाड़ियों ने 35 मिनट में आग बुझा दी। सभी 30-40 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।" 

 

Read More मुंबई : महाराष्ट्र में भाजपा शासन औरंगजेब से भी बदतर - शिवसेना नेता संजय राउत 

Read More ठाणे : होली समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद 17 वर्षीय लड़के पर हमला 

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के एक प्रवक्ता ने दावा किया कि बस में आग नहीं लगी थी, वो सिर्फ एसी डक्ट से निकलने वाला धुआ था। धुएं के कारण यात्रियों में दहशत फैल गई। उन्होंने बताया कि परेल डिपो की शिवशाही बस दादर-पुणे रूट पर 26 यात्रियों को लेकर जा रही थी, जिन्होंने ड्राइवर को धुएं के बारे में सूचित किया। 

Read More मुंबई : बैंक में 122 करोड़ के गबन मामले में छठी गिरफ्तारी