safely
Mumbai 

मुंबई : इंडिगो के विमान में आई तकनीकी समस्या, मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया

मुंबई : इंडिगो के विमान में आई तकनीकी समस्या, मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया मुंबई हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान इंडिगो के एक विमान के लैंडिंग गियर लीवर में शुक्रवार को तकनीकी समस्या आ गई, हालांकि विमान को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि ए321 नियो विमान में 210 से अधिक लोग सवार थे। इंडिगो की ओर से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की गई है।  
Read More...
Mumbai 

मुंबई : 'शिवशाही' बस में माटुंगा पुलिस स्टेशन के पास लग गई आग; यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया

मुंबई : 'शिवशाही' बस में माटुंगा पुलिस स्टेशन के पास लग गई आग; यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया माटुंगा इलाके में एक बस में आग लग गई। घटना के बाद फौरन सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की एक 'शिवशाही' बस में  मुंबई के माटुंगा पुलिस स्टेशन के पास आग लग गई।
Read More...
Mumbai 

चेंबूर और भक्ति पार्क स्टेशनों के बीच अचानक रुक गई मोनोरेल; फायर ब्रिगेड की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

चेंबूर और भक्ति पार्क स्टेशनों के बीच अचानक रुक गई मोनोरेल; फायर ब्रिगेड की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया जब माईसुर कॉलोनी स्टेशन के पास एक ट्रेन की बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई। इस घटना के कारण कई यात्री मोनोरेल में फंस गए और भारी बारिश के बीच आपातकालीन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करना पड़ा।सूत्रों के अनुसार, घटना शाम लगभग 6:15 बजे हुई, जब ट्रेन चेंबूर और भक्ति पार्क स्टेशनों के बीच अचानक रुक गई। यात्री तुरंत बृहन्मुंबई महानगरपालिका की आपातकालीन हेल्पलाइन 1916 पर सहायता के लिए संपर्क करने लगे। सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और तीन स्नॉर्कल वाहनों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 
Read More...
Maharashtra 

मुंबई : 500 से ज़्यादा पर्यटक सुरक्षित लौटे, तीसरी विशेष उड़ान आज

मुंबई : 500 से ज़्यादा पर्यटक सुरक्षित लौटे, तीसरी विशेष उड़ान आज जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए इस्लामी आतंकवादी हमले के बाद महाराष्ट्र के पर्यटकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए राज्य सरकार ने विशेष उड़ानों की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर अब तक लगभग 500 पर्यटक श्रीनगर से मुंबई लौट चुके हैं। आज इंडिगो की तीसरी विशेष उड़ान 232 पर्यटकों को लेकर दोपहर में श्रीनगर से रवाना होगी और शाम को मुंबई पहुंचेगी।
Read More...

Advertisement