मुंबई : अमित साटम ने 'खान मेयर' टिप्पणी से हंगामा ; विधायक अबू आसिम आज़मी को 'वंदे मातरम' गायन का न्योता

Mumbai: Amit Satam celebrates 'Khan Mayor'; invites MLA Abu Asim Azmi to sing 'Vande Mataram'

मुंबई : अमित साटम ने 'खान मेयर' टिप्पणी से हंगामा ; विधायक अबू आसिम आज़मी को 'वंदे मातरम' गायन का न्योता

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में 34 वर्षीय भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट ज़ोहरान ममदानी की ऐतिहासिक जीत ने वैश्विक सुर्खियां बटोरीं। ममदानी ने पूर्व गवर्नर एंड्र्यू कुओमो (इंडिपेंडेंट) और रिपब्लिकन कर्टिस स्लिया को हराकर शहर के पहले मुस्लिम, दक्षिण एशियाई और सदी के सबसे युवा मेयर का रिकॉर्ड कायम किया। 50% वोट शेयर के साथ जीत पर उन्होंने कहा, 'हमने एक राजनीतिक राजवंश को उखाड़ फेंका।' लेकिन भारत में इसने सियासी विवाद खड़ा कर दिया। मुंबई भाजपा प्रमुख अमित साटम ने 'खान मेयर' टिप्पणी से हंगामा मचा दिया, फिर समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक अबू आसिम आज़मी को 'वंदे मातरम' गायन का न्योता ठोंक दिया।  

मुंबई : न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में 34 वर्षीय भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट ज़ोहरान ममदानी की ऐतिहासिक जीत ने वैश्विक सुर्खियां बटोरीं। ममदानी ने पूर्व गवर्नर एंड्र्यू कुओमो (इंडिपेंडेंट) और रिपब्लिकन कर्टिस स्लिया को हराकर शहर के पहले मुस्लिम, दक्षिण एशियाई और सदी के सबसे युवा मेयर का रिकॉर्ड कायम किया। 50% वोट शेयर के साथ जीत पर उन्होंने कहा, 'हमने एक राजनीतिक राजवंश को उखाड़ फेंका।' लेकिन भारत में इसने सियासी विवाद खड़ा कर दिया। मुंबई भाजपा प्रमुख अमित साटम ने 'खान मेयर' टिप्पणी से हंगामा मचा दिया, फिर समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक अबू आसिम आज़मी को 'वंदे मातरम' गायन का न्योता ठोंक दिया।  

 

Read More मुंबई : लोकल ट्रेन के यात्रियों पर पानी से भरे गुब्बारे और प्लास्टिक की थैलियां फेंकने वाले पर रेलवे की कड़ी चेतावनी

वंदे मातरम राष्टवाद के लिए आजमी को न्योता
विवाद के बीच गुरुवार को साटम ने आज़मी को एक्स पर टैग कर न्योता दिया: 'आप सादर आमंत्रित हैं। वंदे मातरम राष्ट्रवाद, एकता और प्रेरणा का प्रतीक है। आप भी अन्य लोगों के साथ गा सकते हैं।' यह मानखुर्द-शिवाजीनगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह का कार्यक्रम है। महाराष्ट्र सरकार ने 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ (7 नवंबर 1875, बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय रचना) पर 31 अक्टूबर से 7 नवंबर तक स्कूलों में पूर्ण संस्करण गाने का आदेश दिया। आज़मी ने पहले अनिवार्यता का विरोध किया था, 'विभिन्न धर्मों के लोग मजबूर न हों।'

Read More मुंबई: १०वीं-१२वीं के रिजल्ट १५ मई से पहले घोषित किया जाएगा

ममदानी की जीत पर मुंबई भाजपा प्रमुख ने दी थी चेतावनी
ममदानी की 4 नवंबर 2025 की जीत के ठीक बाद साटम ने एक्स पर पोस्ट किया: 'कुछ अंतरराष्ट्रीय शहरों का राजनीतिक रंग बदल रहा है। कुछ महापौरों के उपनाम और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के 'वोट जिहाद' को देखकर मुंबई के बारे में सतर्क रहना आवश्यक है! मुंबई पर कोई 'खान' थोपने की कोशिश बर्दाश्त नहीं होगी। जागो मुंबईकर!" साटम ने इसे BMC चुनाव (31 जनवरी 2026) से जोड़ा, जहां BJP मुस्लिम वोट बैंक को निशाना बना रही है। ममदानी का 'ममदानी' उपनाम 'खान' से जोड़ विवादास्पद रहा, जो सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का आरोप लगा रहा।

Read More जुहू में मामूली विवाद को लेकर मराठी दंपत्ति टाइल से हमला

आनंद दुबे ने किया पलटवार
शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा, 'अमित साटम की मानसिक स्थिति बिगड़ गई है। अध्यक्ष बनते ही उन्हें लगा सफाया हो जाएगा, इसलिए पहले दिन से मुंबई मेयर पर बेतुके बयान। भगवान सद्बुद्धि दें। पूरे विश्वास से कहता हूं, यहां मराठी हिंदू ही मेयर बनेगा।' दुबे ने 'सौगात-ए-मोदी' किट्स का तंज कसते हुए पूछा, 'ममदानी या पाकिस्तान को ये किट्स भेजे गए थे क्या?'
 

Read More मुंबई : विशेष अभियान यातायात उल्लंघन के दौरान 1.79 करोड़ रुपये के 17,495 चालान