नई दिल्ली : बीजेपी नेताओं को बांध दो; ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के बयान से पश्चिम बंगाल में एक बार फिर राजनीतिक माहौल गर्मा गया

New Delhi: Tie up BJP leaders; Mamata Banerjee's nephew Abhishek's statement has once again heated up the political atmosphere in West Bengal.

नई दिल्ली : बीजेपी नेताओं को बांध दो; ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के बयान से पश्चिम बंगाल में एक बार फिर राजनीतिक माहौल गर्मा गया

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है. तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को ऐसा बयान दे दिया, जिसने सियासत में नया तूफान खड़ा कर दिया. उन्होंने लोगों से कहा कि अगर कोई स्थानीय बीजेपी नेता उनके माता-पिता के जन्म प्रमाणपत्र मांगता है, तो उन्हें पेड़ या खंभे से बांध दें. अभिषेक बनर्जी का यह बयान उस वक्त आया जब अगरेपाड़ा के महाजाति नगर इलाके में रहने वाले 57 वर्षीय प्रदीप कर ने कथित रूप से एनआरसी जांच की दहशत में आत्महत्या कर ली. पुलिस को उनके पास से एक डायरी मिली है, जिसमें उन्होंने लिखा, मेरी मौत का जिम्मेदार एनआरसी है.

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में एक बार फिर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है. तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को ऐसा बयान दे दिया, जिसने सियासत में नया तूफान खड़ा कर दिया. उन्होंने लोगों से कहा कि अगर कोई स्थानीय बीजेपी नेता उनके माता-पिता के जन्म प्रमाणपत्र मांगता है, तो उन्हें पेड़ या खंभे से बांध दें. अभिषेक बनर्जी का यह बयान उस वक्त आया जब अगरेपाड़ा के महाजाति नगर इलाके में रहने वाले 57 वर्षीय प्रदीप कर ने कथित रूप से एनआरसी जांच की दहशत में आत्महत्या कर ली. पुलिस को उनके पास से एक डायरी मिली है, जिसमें उन्होंने लिखा, मेरी मौत का जिम्मेदार एनआरसी है.

 

Read More मुंबई: बीएमसी के चुनाव अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ मिल करके लड़ेगी बीजेपी 

अभिषेक बनर्जी ने प्रदीप कर की मौत को लेकर बीजेपी और चुनाव आयोग दोनों पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी और आयोग के डर के माहौल ने इस व्यक्ति को आत्महत्या करने पर मजबूर किया. उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर “डर फैलाने का माहौल” बनाने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की.

Read More पश्चिम बंगाल : लड़कियों को रात में... दुर्गापुर गैंगरेप केस पर ये क्या बोल गईं ममता बनर्जी 

अभिषेक बनर्जी ने क्या कहा?
पीड़ित परिवार से मिलने के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा, अगली बार जब कोई स्थानीय बीजेपी नेता आपके इलाके में आए और आपके माता-पिता के दस्तावेज मांगे, तो उन्हें पेड़ या खंभे से बांध दीजिए. उनसे कहिए कि जब तक वे अपने मां-बाप और दादा-दादी के सर्टिफिकेट नहीं दिखाएंगे, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा. हम हिंसा में विश्वास नहीं करते. उन्हें मारिए मत, बस बांध दीजिए अगर वे आपके परिवार के कागज मांगें. अभिषेक का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इसके बाद बंगाल की राजनीति में हड़कंप मच गया.

Read More पालघर जिला स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा की गई जाँच के आधार पर वसई पश्चिम स्थित ब्रीथ केयर अस्पताल का पंजीकरण रद्द

बीजेपी का पलटवार
अभिषेक बनर्जी के इस बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी. बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, SIR यानी स्‍पेशल इंटेंस‍िव रिवीजन पूरे बंगाल में होगा, चाहे कोई कुछ भी कहे. वे चाहे मंगल ग्रह चले जाएं या अंटार्कटिका, इस प्रक्रिया को नहीं रोक पाएंगे. उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को रोकना संविधान के सिद्धांतों का उल्लंघन होगा. SIR एक नियमित प्रक्रिया है और यह पूरे देश में की जा रही है. बंगाल इससे अलग नहीं हो सकता.

Read More मुंबई : बीजेपी और समाजवादी पार्टी आमने- सामने; मंत्री नितेश राणे के बयान पर तीखी टिप्पणी