मुंबई : नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी तोहित गिरफ्तार; पाक्सो एक्ट का दर्ज

Mumbai: Minor raped, accused Tohit arrested; POCSO Act registered

मुंबई : नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी तोहित गिरफ्तार; पाक्सो एक्ट का दर्ज

डिंडोशी थाना क्षेत्र में  किशोरी से दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का प्रकरण जीरो में दर्ज होकर जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र पहुंचा। जिसमें 17 वर्षीय नाबालिग के साथ ने बड़ा मालीपुराजावरा निवासी 45 वर्षीय आरोपित तोहित अंसारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। पत्र मिलने के बाद जावरा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने तोहित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को तोहित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

मुंबई : डिंडोशी थाना क्षेत्र में  किशोरी से दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का प्रकरण जीरो में दर्ज होकर जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र पहुंचा। जिसमें 17 वर्षीय नाबालिग के साथ ने बड़ा मालीपुराजावरा निवासी 45 वर्षीय आरोपित तोहित अंसारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। पत्र मिलने के बाद जावरा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने तोहित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को तोहित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

Read More मनपा ने एक दिन में हटाए 323 टन डेब्रिज, 1462 मनपा कर्मी और 784 स्वयंसेवी संस्था के कर्मचारी हुए शामिल...

थाना प्रभारी विक्रमसिंहचौहान ने बताया कि एसपी के पत्र पर डिंडोशी थाना जिला मुंबई से प्राप्त मराठी भाषा में जीरो पर दर्ज प्रकरण पाक्सोएक्ट की प्रतिलिपि का हिंदी अनुवाद कर अध्ययन किया गया। इसके बाद अभियोजन अधिकारी से राय लेकर आरोपित तोहित अंसारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 27 सितंबर को घर से अचानक गायब हो गई थी।

Read More कचरा टैक्स लगाने के मनपा निर्णय पर उठने लगा सवाल... भाजपा ने मुंबईकरों पर नया टैक्स लगाने का किया विरोध 

एक दिन बाद लौटने पर पूछताछ में उसने बताया कि उसके साथ पिता के मित्र तोहित अंसारी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोपित ने 5 अगस्त को फोन पर बात कर उसे जावरा स्थित आका हुसैन बड़ा रोजा दरगाह के सामने स्थित सराय गेस्ट हाउस में बुलाया, जहां उसके साथ जबरदस्ती की गई और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मुम्बई पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें वह करीब पांच सप्ताह की गर्भवती पाई गई। 

Read More वाशी ब्रिज कनेक्टिविटी पर ट्रैफिक को और आसान बनाने की उम्मीद

पिता का मित्र था आरोपित तोहित
नाबालिग व परिवार मूल रूप से मुंबई के रहने वाले हैं। कुछ सालो पहले से पिता परिवार के साथ मजदूरी के लिए रतलाम आकर हुसैन टेकरी क्षेत्र में रहने लगे। नाबालिग यहीं रह कर नौवीं कक्षा में पढाई करती है। जब परिवार के साथ नाबालिग मुंबई अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंची तो, वहां से बगैर बताए कहीं चली गई थी। 
24 घंटो तक नहीं मिलने पर स्वजनों ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज करवा दी थी। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद नाबालिग घर पहुंच गई। मुंबई पुलिस ने स्वजनों को सौंपने से पहले जब उसका मेडिकल करवाया तो उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। जावरा रहने के दौरान तोहित की किशोरी के पिता से दोस्ती हो गई थी। पिता के बारे में बात करने के बहाने ही तोहित ने किशोरी को अपने पास बुलाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया। यह कृत्य 5 अगस्त से 22 सितंबर के बीच कई बार दोहराया गया।

Read More विरार अर्नाला पुलिस थाने में कार्यरत पुलिस उपनिरीक्षक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या !