मुंबई : मनपा ने हाई कोर्ट में दी जानकारी; सड़कों पर २७ हजार ३३४ गड्ढे 

Mumbai: Municipal Corporation informs High Court about 27,334 potholes on roads

मुंबई : मनपा ने हाई कोर्ट में दी जानकारी; सड़कों पर २७ हजार ३३४ गड्ढे 

मुंबईकरों की यात्रा सुगम बनाने के लिए मुंबई की सभी सड़कें कंक्रीट की बनाई जाएंगी। इस तरह का झुनझुना मुंबईकरों को देने वाली महायुति सरकार की हवा निकल गई है। इस साल की बारिश में २७ हजार ३३४ गड्ढे सड़कों पर हो गए हैं। मुंबई की सड़कें गड्ढों से भर गई हैं। इन गड्ढों से गुजरते हुए मुंबईकरों की कमर टूट रही है। यह जानकारी खुद मनपा ने हाई कोर्ट में दी है। बता दें कि शहर में गड्ढों की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान याचिका दायर की थी। 

मुंबई : मुंबईकरों की यात्रा सुगम बनाने के लिए मुंबई की सभी सड़कें कंक्रीट की बनाई जाएंगी। इस तरह का झुनझुना मुंबईकरों को देने वाली महायुति सरकार की हवा निकल गई है। इस साल की बारिश में २७ हजार ३३४ गड्ढे सड़कों पर हो गए हैं। मुंबई की सड़कें गड्ढों से भर गई हैं। इन गड्ढों से गुजरते हुए मुंबईकरों की कमर टूट रही है। यह जानकारी खुद मनपा ने हाई कोर्ट में दी है। बता दें कि शहर में गड्ढों की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान याचिका दायर की थी। 

 

Read More रिश्वत  के आरोप में एक पुलिसकर्मी और एक वरिष्ठ जेल अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज 

न्यायमूर्ति रेवती मोहिते-डेरे और न्यायमूर्ति संदेश पाटिल की पीठ के समक्ष इस याचिका पर सुनवाई हुई। उस समय वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल साखरे ने मनपा की ओर से जानकारी देते हुए पीठ को बताया कि मुंबई में लगभग २०५० किलोमीटर लंबी सड़कें हैं और इन सड़कों का चरणबद्ध तरीके से कंक्रीटीकरण किया जा रहा है। एक हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों का कंक्रीटीकरण का काम पूरा हो चुका है और बाकी सड़कों का कंक्रीटीकरण का काम चल रहा है। यह काम मई २०२७ तक पूरा हो जाएगा। इसके अलावा कई सड़कें एमएमआरडीए, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट और अन्य प्राधिकरणों के नियंत्रण में हैं और उनका रखरखाव संबंधित प्राधिकरणों द्वारा किया जाता है। इसके साथ ही मनपा के वकील साखरे ने पीठ को यह भी बताया गड्ढों की शिकायत करने के लिए १९१६ दूरभाष क्रमांक दिया गया है। 

Read More मुंबई : नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14

मनपा वकील साखरे ने पीठ के समक्ष दावा किया कि इस साल मानसून के दौरान मुंबई में २७ हजार ३३४ गड्ढों की शिकायतें मिली हैं और केवल ६८८ गड्ढों को भरने का काम बाकी है। मनपा ने २२७ वार्डों में इंजीनियरों की नियुक्ति की है। मनपा के वकील साखरे ने बताया कि शिकायत मिलने के ४८ घंटों के भीतर इन गड्ढों को भर दिया जाता है।

Read More मरीजों को दी गई नकली दवाइयां... औषधि प्रशासन की कार्रवाई में 1 करोड़ 85 लाख की नकली दवाइयां जब्त !

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन
मुंबई : BMC चुनावों से पहले ट्रैफिक और सिविक मुद्दों पर चर्चा 
मुंबई : प्राइवेट वृद्धाश्रम बिना रजिस्ट्रेशन या रेगुलेशन के बढ़ते जा रहे हैं; रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक पॉलिसी लाएगी महाराष्ट्र सरकार
पुणे : अतिरिक्त नगर आयुक्त पवनीत कौर ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, जिसमें सभी विभागों के प्रमुखों को निर्देश 
उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के विधानसभा में दिए गए बयान की शिक्षाविदों, रिसर्च गाइड और PhD स्कॉलर्स ने कड़ी आलोचना की